Advertisement

कपूर फैमिली पर छाया कोरोना का साया, जानें कौन-कौन हुआ पॉजिटिव

कपूर फैमिली में कोरोना का साया मंडरा रहा है। बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपून, अंशुला कपूर और...
कपूर फैमिली पर छाया कोरोना का साया, जानें कौन-कौन हुआ पॉजिटिव

कपूर फैमिली में कोरोना का साया मंडरा रहा है। बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपून, अंशुला कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया और दामा करण बुलानी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के बाद अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया है।

अर्जुन, अंशुला, रिया और करण इस समय अपने-अपने घरों में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों के मार्गदर्शन में सभी सावधानियों का पालन कर रहे हैं। यह खबर उस दिन आई जब अंशुला अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली थीं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं अत्यधिक सावधान रहने के बावजूद भी कोविड पॉजिटिव हूं। लेकिन, यह महामारी की प्रकृति है। पता नहीं क्यों मेरी या किसी और की प्राइवेट इन्फॉर्मेशन खबर या गॉसिप है। यह जानकारी सिर्फ सरकार और मेडिकल विभाग के लिए होनी चाहिए ना कि गॉसिप साइट्स पर। यह किसी भी निजता पर हमला करना और अजीब है।"

रिया ने लिखा, "मै और मेरे पति आइसोलेशन में हैं और सभी प्रीस्क्राइब्ड दवाइयां और सावधानी बरत रहे हैं। हमने पिछली रात पहली बार फ्रोजेन देखी। वो अच्छा था। बहन को बहुत मिस किया। सिवाय चॉकलेट के बाजी चीजों का स्वाद बेकार है। मेरे सिर में दर्द है और फिर भी मैं आभारी हूं कि मैंने अपने हिसाब से इससे पार पाने का तरीका निकाल लिया और हम जल्द ही ठीक हो जाएंगे। जिन्हें हमारी चिंता हो रही है, उन्हें बता दू हमारी तबीयत उतनी भी खराब नहीं है, चेक करने के लिए धन्यवाद, लब यू।"


बता दें कि रिया ने क्रिसमस पर अपने घर में पार्टी रखी थी, जिसमें करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृत अरोड़ा, करिश्मा कपूर भी शरीक हुई थीं। करीना और अमृता क्रिसमस से कुछ दिन पहले ही कोरोना निगेटिव हुई थी। 

ओमिक्रोन केस की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में है। जहां कुल केस बढ़कर 167 हो चुके हैं। मुंबई में ओमिक्रान और कोरोना के बढ़ते केस का असर शूटिंग पर पड़ने लगा है। कोरोना के मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का घोषित हो चुका है। फिल्मों की रिलीज भी टाल दी गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad