Advertisement

देशभर में ऐतिहासिक ऊंचाई पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का दाम

देश में तेल की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर है। तेल कंपनियों ने 26 अगस्त को देशभर में पेट्रोल-डीजल के भाव...
देशभर में ऐतिहासिक ऊंचाई पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का दाम

देश में तेल की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर है। तेल कंपनियों ने 26 अगस्त को देशभर में पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यह लगातार दूसरा दिन है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही हैं। दो दिन पहले ही पेट्रोल और डीजल के दाम में 15-15 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी। बावजूद इसके तेल की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर बरकरार है।

पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर रहने की वजह से तेल कंपनियों (ओएमसी) द्वारा जारी रेट के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 101.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 88.92 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर..... पेट्रोल................डीजल
दिल्ली..... 101.49.... ....88.92
मुंबई .........107.52........96.48
कोलकाता.....101.82.... 91.98
चेन्नई...... ....99.20 .........93.52
बेंगलुरु..........104.98......94.34
भोपाल......... 109.91..... 97.72
चंडीगढ़.......... 97.66...... 88.62
रांची..................96.47..... 93.86
लखनऊ............ 98.56 .......89.29
पटना............. 103.99...... 94.75


गौरतलब है कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत हर रोज अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad