Advertisement

शेयर बाजार बंद, सेंसेक्‍स 284 अंक उछला, निफ्टी भी 11,470 के करीब

कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। शुक्रवार को शेयर बाजार...
शेयर बाजार बंद, सेंसेक्‍स 284 अंक उछला, निफ्टी भी 11,470 के करीब

कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। शुक्रवार को शेयर बाजार उछाल के साथ बंद भी हुआ। सेंसक्स 284 अंक और निफ्टी 85.70 अंक चढ़कर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स ने 284 अंक चढ़कर 37,947.88 पर और निफ्टी ने 85.70 अंक के साथ 11,470.75 स्तर पर कारोबार किया। 

इससे पहले आज सुबह सकारात्‍मक वैश्विक संकेतों की मदद से बीएसई के सेंसेक्‍स में 200 से अधिक अंकों की तेजी दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी 11400 का स्‍तर पार करने में सफल रहा। निफ्टी 11,447 और सेंसेक्‍स 37,926 पर कारोबार किया।

शुक्रवार को सेंसेक्स 262.91 अंकों की बढ़त के साथ 37,926.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 62.15 अंकों की उछाल के साथ 11,447.20 के स्तर पर कारोबार किया।

गुरूवार को गिरावट के साथ खुला और बंद हुआ शेयर बाजार

इससे पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की। गुरुवार को सेंसेक्स 188.44 अंकों की गिरावट के साथ 37,663.56 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी में भी यह 50.05 अंकों की गिरावट के साथ 11,385.05 के स्तर पर बंद हुआ।

 

गुरूवार सुबह रुपये में भारी गिरावट के साथ शुरुआत करने के बाद शेयर बाजार भी कमजोर हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स ने 184 अंक की बढ़त के साथ 37668.11 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। वहीं, निफ्टी की बात करें तो यह 56.80 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 11378.30 के स्तर पर खुला।

शेयरों में बढ़त और गिरावट का दौर जारी

 

निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 38 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, 11 में गिरावट देखी जा रही है जबकि एक शेयर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। व्‍यापक तौर पर शेयर बाजार का रुख सकारात्‍मक है। 415 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, 104 शेयरों में गिरावट है और 38 शेयरों की कीमतें अपरिवर्तित हैं।

 

वेदांता, टाटा मोटर्स, आईटीसी और हिंडाल्‍को के शेयरों में अच्‍छी खासी तेजी देखी जा रही है। वहीं, भारती एयरटेल, विप्रो और एचडीएफसी के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी जा रही है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad