Advertisement

बगदाद पर हमले का असर, 787 अंकों गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी लुढ़का

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद...
बगदाद पर हमले का असर, 787 अंकों गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी लुढ़का

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।बीएससी का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 787.98 (1.90%) अंकों की गिरावट के साथ 40,676.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएससी का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 233.60 (1.91%) अंकों की गिरावट के साथ 11,993.05 के स्तर पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में भी सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार गिरावट देखी गई। सुबह 9:42 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने 462.08 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के बाद 41,002.53 के स्तर पर कारोबार किया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 139.40 अंक यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के बाद 12,087.25 के स्तर पर कारोबार करते देखा गया। 

वहीं, दोपहर में बीएससी के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स को 706.24 (1.70%) की गिरावट के साथ 40,758.37 के स्तर पर कारोबार करते देखा गया। वहीं, एनएससी के 50 शेयरों वाले सूचकांक निफ्टी ने 209.80 (1.72%) की गिरावट के साथ 12,016.85 के स्तर पर कारोबार किया। 

सुबह 9:28 बजे 41,087.60 के स्तर पर था सेंसेक्स

सुबह 9:28 बजे 377.01 अंक यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के बाद 41,087.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 108.30 अंक यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के बाद 12,118.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

150 अंकों की गिरावट पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 151.39 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के बाद 41,313.22 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 63.05 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के बाद 12,163.60 के स्तर पर खुला था।

इसलिए आई गिरावट

अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के बाहुबली जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराए जाने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसका असर शेयर बाजार पर पड़ा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई से बाजार में और उतार-चढ़ाव का जोखिम है।

ऐसा रहा शेयरों का हाल

शेयरों की बात करें, तो टाइटन, अडाणी पोर्ट्स, टीसीएस, ओएनजीसी, जी लिमिटेड, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, कोल इंडिया, मारुति, एचडीएफसी, बीपीसीएल, एम एंड एम और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले।

शुक्रवार को गिरावट के साथ खुला था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 61.36 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के बाद 41,565.28 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 35.95 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 12,246.25 के स्तर पर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 162.03 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 41,464.61 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 55.55 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 12,226.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad