Advertisement

पहले नंबर पर अंबानी और दूसरे पर अडानी, देखें अरबपतियों की लिस्ट

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स के 10 सबसे अमीर  भारतीय अरबपतियों की 2021...
पहले नंबर पर अंबानी और दूसरे पर अडानी, देखें अरबपतियों की लिस्ट

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स के 10 सबसे अमीर  भारतीय अरबपतियों की 2021 सूची में पहला स्थान हासिल किया। वहीं अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दूसरे स्थान पर हैं। 84.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अंबानी भारत के सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में सबसे ऊपर है, जबकि अडानी 50.5 बिलियन डॉलर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

फोर्ब्स ने कहा कि अंबानी ने टेलीकॉम यूनिट जियो की एक तिहाई हिस्सेदारी वैश्विक  निवेशकों जैसे कि फेसबुक, गूगल और अन्य को बेचे।

अरबपतियों की संपत्ति में अभूतपूर्व उछाल शेयर बाजार में तेजी से बढ़ने के बाजजूद कायम है। देशभर में कोविड-19 मामले बढ़ रहे हैं। पिछले साल में बेंचमार्क सेंसेक्स 75 % बढ़ा है। फोर्ब्स के अनुसार अरबपतियों की संख्या पिछले साल 102 से बढ़कर 140 हो गई और उनकी सामूहिक संपत्ति पिछले साल के दौरान दोगुनी होकर 596 अरब डॉलर हो गई। शीर्ष तीन सबसे अमीर भारतीयों ने सामूहिक रूप से महामारी में 100 बिलियन डॉलर की कमाई की है।

अडानी की संपत्ति में 42 बिलियन डॉलर की वृद्धि
भारत के दूसरे सबसे अमीर अरबपति अडानी की संपत्ति में 42 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है, क्योंकि समूह की कंपनियों अडानी ग्रीन और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आसमान छू गए थे। इन्फ्रास्ट्रक्चर टाइकून ने समूह के व्यवसायों को भी विविधता प्रदान की और भारत के हवाई अड्डे के प्रबंधन और संचालन व्यवसाय में विस्तार किया।

अडानी ग्रुप ने इससे पहले सितंबर 2020 में देश के दूसरे सबसे व्यस्त मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 74%  हिस्सेदारी हासिल की थी। उसने अपनी सूचीबद्ध नवीकरणीय कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी में 20% हिस्सा 2.5 बिलियन डॉलर में फ्रेंच एनर्जी दिग्गज को बेच दिया।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर एचसीएल 

एचसीएल के संस्थापक शिव नादर 23.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स के 10 सबसे अमीर अरबपतियों की 2021 सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने ग्रुप चेयरमैन के पद से हटकर बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा को एचसीएल टेक्नोलॉजीज की कमान सौंप दीं है।

दमानी समूह ने 16.5 बिलियन डॉलर और कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी उदय कोटक ने 15.9 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ सूची में चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad