Advertisement

मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, चीन के हुइ यान को पछाड़ा

देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए...
मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, चीन के हुइ यान को पछाड़ा

देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स मैगजीन की रियल टाइम बिलियनर्स की लिस्ट में मुकेश ने 42.1 अरब डॉलर( करीब 2 लाख 73 हजार 650 करोड़ रुपए) की कुल संपत्ति के साथ चीन के हुइ यान को पछाड़ ‌दिया है।

बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 952.30 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इससे यह 6 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटल वाली भारत की पहली कंपनी बन गई। वहीं मुकेश की निजी संपत्ति में 46.60 करोड़ डॉलर (3029 करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है। चीन के एवरग्रैंडे ग्रुप के चेयरमैन हुइ यान की संपत्ति 1.28 अरब डॉलर (8320 करोड़ रुपये) घटकर 40.6 अरब डॉलर (2 लाख 63 हजार 900 करोड़ रुपये) रह गई।

रिलायंस इंडस्ट्री के शेयरों में 75 फीसदी से ज्यादा के उछाल की वजह से इस साल मुकेश अंबानी की निजी संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है। सितंबर महीने की तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्री को तकरीबन एक बिलियन डॉलर का फायदा हुआ था। खासतौर पर पेट्रोकेमिकल और कच्चे तेल की रिफाइनिंग में कंपनी ने अच्छा मुनाफा कमाया है।

पिछले कुछ सालों से रिलायंस इंडस्ट्री का सालाना नेट प्रॉफिट 12 फीसदी से ज्यादा की दर से बढ़ रहा है। सितंबर में खत्म हुई तिमाही में कंपनी का फायदा बढ़कर 8109 करोड़ हो गया, जो पिछली बार के 7209 करोड़ से ज्यादा है।

आरआईएल का बीएसई पर प्रदर्शन

करीब 11.30 बजे बीएसई पर आरआईएल 0.20 फीसदी की कमजोरी के साथ 950.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शेयर ने दिन का उच्चतम स्तर 956.90 और निम्नतम 948 का स्तर रहा है। इसका 52 हफ्तों का उच्चतम 958.20 स्तर और निम्नतम 466 का स्तर रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad