Advertisement

सात महीने बाद अक्टूबर में मारुति बिक्री वृद्धि पाने में सफल, पर अन्य कंपनियां नाकामयाब

त्योहारी महीना अक्टूबर ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए थोड़ा बेहतर रहा। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता...
सात महीने बाद अक्टूबर में मारुति बिक्री वृद्धि पाने में सफल, पर अन्य कंपनियां नाकामयाब

त्योहारी महीना अक्टूबर ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए थोड़ा बेहतर रहा। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति की बिक्री में अक्टूबर के दौरान 4.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उसकी घरेलू बिक्री में सात महीनों के बाद बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अन्य कार निर्माताओं और अन्य वाहन निर्माताओं की बिक्री में सुधार नहीं हुआ। लेकिन महिंद्रा एंड महिंद्रा और टोयोटा किर्लोस्कर बिक्री में गिरावट की रफ्तार थामने में कामयाब रहीं।

मारुति की बिक्री 4.5 फीसदी बढ़ी

कंपनी के अनुसार अक्टूबर के दौरान अक्टूबर में 153,435 कारों की बिक्री हुई जबकि पिछले साल अक्टूबर में 146,766 कारों की बिक्री हुई थी। घरेलू बाजार में बिक्री 138,100 से बढ़कर 144,277 हो गई। इस तरह घरेलू बिक्री भी 4.5 फीसदी बढ़ी। इससे पहले फरवरी में कंपनी की घरेलू िबक्री में वृद्ध हुई थी। मिनी कारों में अल्टो, वैगनआर और नई लांच एस-प्रेसों की बिक्री 13.1 फीसदी बढ़ गई जबकि कांपेक्ट सेगमेंट में उसकी कारों की बिक्री 15.9 फीसदी बढ़ी। हालांकि मिड साइज सेडान में सियाज की बिक्री 39 फीसदी कम हो गई। जबकि यूटीलिटी व्हीकल की बिक्री में सुधार दिखाई दिया।

एमएंडएम गिरावट ही थाम पायी

अक्टूबर के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री घटने की जानकारी मिली है लेकिन कंपनी गिरावट को थामने में सफल रही। अक्टूबर में उसकी बिक्री 11 फीसदी गिरकर 49,193 रह गई। जबकि पिछले साल इसी महीने में उसने 55,350 कारें बेचीं थी। सितंबर में इसकी बिक्री में 21 फीसदी की गिरावट रही थी। कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग प्रमुख (ऑटोमोटिव डिवीजन) वीजे राम नाकरा ने कहा कि त्योहारी महीना अक्टूबर कंपनी के लिए अच्छा रहा। उसके पैसेंजर और कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री अच्छी रही।

टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री छह फीसदी गिरी

टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री अक्टूबर 6 फीसदी गिरकर 11,866 वाहनों की रह गई। पिछले साल अक्टूबर में 12,606 वाहनों की बिक्री हुई थी। सितंबर में उसने 10,203 वाहन बेचे थे। कंपनी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एन. राजा ने कहा कि त्योहारी माह में बिक्री सुधरी है। खासकर धनतेरस और दिवाली वाले दिन अच्छी बिक्री रही। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सेंटीमेंट में सुधार दिखाई दिया।

एमजी मोटर ने बेचीं 3536 कारें

एमजी मोटर इंडिया ने कहा है कि उसके स्पोर्ट्स यूटीलिटी व्हीकल हेक्टर को अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। अक्टूबर उसने 3536 कारें बेंची। जबकि इस साल जून में लांच इस एसयूवी की बुकिंग 38,000 के पार निकल गई है।

दोपहिया वाहनों की भी बिक्री गिरी

दोपहिया वाहनों में बजाज आटो की बिक्री अक्टूबर में 13 फीसदी गिरकर 278,776 वाहनों की रही जबकि पिछले साल 319,942 वाहनों की बिक्री हुई थी। इसी तरह टीवीसी मोटर कंपनी की बिक्री 25.45 फीसदी गिरकर 252,684 वाहनों की रह गई। कॉमर्शियल वाहनों में अशोक लीलेंड की बिक्री में 37 फीसदी की गिरावट रही। उसकी वाहन बिक्री 14,341 से घटकर 9,074 रह गई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad