Advertisement

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनकर उभरेगा भारत: अरुण जेटली

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत 2019 में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन...
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनकर उभरेगा भारत: अरुण जेटली

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत 2019 में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, साथ ही आने वाले सालों में यह शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।

लघु एंव मझौले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को मदद और उसके साथ संपर्क’ के विषय पर राजधानी में एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि साढ़े चार साल पहले जब नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद से शीर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था की सूची में हम नौवें स्थान से छठे पर पहुंच गए हैं।

भारत दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा

जेटली ने कहा, ‘अगले साल भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा’। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। भारत 2017 में फ्रांस को पछाड़कर सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के मामले में छठे पायदान पर पहुंच गया था।

भारत अगले साल ब्रिटेन को पछाड़ सकता है

विश्व बैंक द्वारा संकलित आकंड़ों के विश्लेषण के मुताबिक भारत अगले साल ब्रिटेन को पछाड़ सकता है। विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत के उल्लेखनीय सुधार का जिक्र करते हुए जेटली ने कहा कि राजग सरकार के चार साल के दौरान देश 65 स्थान के सुधार के साथ 77वें स्थान पर पहुंच गया।

भारत अपने लक्ष्य के बहुत करीब है

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैकिंग में भारत को शीर्ष 50 देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। जेटली ने कहा कि ‘भारत अपने लक्ष्य के बहुत करीब है।’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad