Advertisement

इस सप्ताह के अंत तक यस बैंक के प्रतिबंध हटने की संभावनाः प्रशासक

संकटग्रस्त यस बैंक का मोरेटोरियम यानी प्रतिबंध इस सप्ताह के अंत तक हटने की संभावना है। आरबीआइ द्वारा...
इस सप्ताह के अंत तक यस बैंक के प्रतिबंध हटने की संभावनाः प्रशासक

संकटग्रस्त यस बैंक का मोरेटोरियम यानी प्रतिबंध इस सप्ताह के अंत तक हटने की संभावना है। आरबीआइ द्वारा नियुक्त बैंक के प्रशासक प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दी है।

धन निकासी पर रोक हटेगी

कुमार ने बताया कि यस बैंक के बारे में भारतीय स्टेट बैंक के प्रस्ताव को भारतीय रिजर्व बैंक से मिल सकती है। इस मंजूरी के साथ ही बैंक से धन निकासी सहित लगाए गए सभी प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं।

विश्वास बहाली सबसे बड़ी प्राथमिकता

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधों में राहत बैंक की पूंजी बढ़ाने की योजना पर निर्भर नहीं होगी। हालांकि एसबीआइ के पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफीसर प्रशांत कुमार ने कहा कि यस बैंक पूंजी जुटाने के लिए प्रयास जारी रखेगा। जमाकर्ताओं का विश्वास बहाल करने के अलावा पूंजी जुटाना बैंक की सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं।

बैंक में ग्राहकों के दो लाख करोड़ से ज्यादा जमा

यस बैंक की कुल 2.09 लाख करोड़ रुपये की जमाराशियां हैं। पूंजी जुटाने में नाकाम रहने पर आरबीआइ ने गुरुवार को बैंक पर मोरेटोरियम लगाया था। आरबीआइ ने बैंक के निदेशक बोर्ड को हटाकर कुमार को प्रशासक नियुक्त किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement