Advertisement

अगले चार दिन में बैंक से लेकर रसोई गैस तक बदल जाएंगे ये नियम, जानें इनके बारे में

आज से चार दिन बाद यानी 1 जुलाई, 2019 से कई बड़े बदलाव होने वाले हैं, जिनका आपकी जेब और जिंदगी पर सीधा असर...
अगले चार दिन में बैंक से लेकर रसोई गैस तक बदल जाएंगे ये नियम, जानें इनके बारे में

आज से चार दिन बाद यानी 1 जुलाई, 2019 से कई बड़े बदलाव होने वाले हैं, जिनका आपकी जेब और जिंदगी पर सीधा असर होगा। ये बदलाव बैंक, रसोई गैस और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं। तो आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में जो 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। इनमें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर ऑनलाइन पैसों के लेनदेन से जुड़ा नया नियम लागू  हो जाएगा। वहीं, रसोई गैस की कीमतें तय होंगी। साथ ही, छोटी बचत योजनाओं की नई दरें लागू होंगी। माना जा रहा है कि ब्याज दरें घट सकती हैं। ऐसे में आपके जमा पर मुनाफा घट जाएगा। 

आरटीजीएस और एनईएफटी को लेकर बदला नियम

डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने आरटीजीएस और एनईएफटी में लगने वाले शुल्क खत्म करने का फैसला किया है। आरबीआई ने पैसा ट्रांसफर करने का शुल्क 1 जुलाई से समाप्त करने की घोषणा की है। केंद्रीय बैंक ने बैंकों से कहा है कि वह लाभ उसी दिन से अपने ग्राहकों को दें। आरटीजीएस से बड़ी राशियों को एक खाते से दूसरे खाते में तत्काल ट्रांसफर करने की सुविधा है। इसी तरह एनईएफटी के जरिये दो लाख रुपये तक तत्काल ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक एनईएफटी के जरिये मनी ट्रांसफर के लिए 1 रुपये से 5 रुपये का चार्ज लेता है। वहीं, आरटीजीएस के जरिए पैसा ट्रांसफर करने के लिए 5 से 50 रुपये का चार्ज लेता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने आरटीजीएस और एनईएफटी प्रणाली के जरिये उसके द्वारा सदस्य बैंकों पर लगाए जाने वाले विभिन्न शुल्कों की समीक्षा की है।

एसबीआई में एनईएफटी पर शुल्क

राशि                                      इंटरनेट बैंकिंग शुल्क                   बैंक ब्रांच से लगने वाला शुल्क

10,000 रु.                            1 रुपये और जीएसटी                     2.50 रुपये और जीएसटी 

10 हजार से एक लाख              2 रुपये और जीएसटी                     5 रुपये और जीएसटी

एक लाख से दो लाख तक          3 रुपये और जीएसटी                    15 रुपये और जीएसटी

2 लाख रुपये से ऊपर                5 रुपये और जीएसटी                    25 रुपये और जीएसटी

एसबीआई में आरटीजीएस पर शुल्क

2 लाख से 5 लाख रुपये तक         5 रुपये और जीएसटी     25 रुपये और जीएसटी

5 लाख रुपये से ऊपर                  10 रुपये और जीएसटी     50 रुपये और जीएसटी

आरटीजीएस से पैसा भेजने का समय

सोमवार से शुक्रवार         सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

शनिवार                        सुबह 8 बजे से 2 बजे तक

एनईएफटी से पैसा भेजने का समय

सोमवार से शुक्रवार        सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक

शनिवार                       सुबह 8 बजे से 1 बजे तक

रसोई गैस सिलेंडर के दामों बढ़ोतरी

हर महीने की तरह 1 जुलाई से रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी होंगी। इससे पहले 1 जून को रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

बेसिक सेविंग अकाउंट

 रिजर्व बैंक ने बेसिक सेविंग अकाउंट के मामले में नियमों को आसान कर दिया है। ऐसे खाताधारकों को चेकबुक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। हालांकि, बैंक इन सुविधाओं के लिए खाताधारकों को कोई न्यूनतम राशि रखने के लिए नहीं कह सकते। ये नए नियम 1 जुलाई से लागू होंगे।

होम लोन ऑफर

एसबीआई की ओर से कहा गया है कि 1 जुलाई से रेपो रेट से जुड़े होम लोन ऑफर किए जाएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अगले महीने से एसबीआई की होम लोन की ब्याज दर पूरी तरह रेपो रेट पर आधारित हो जाएगी। अगर इसे आसान भाषा में समझें तो रिजर्व बैंक जब-जब रेपो रेट में बदलाव करेगा उसी आधार पर एसबीआई की होम लोन की ब्‍याज दर भी तय होगी।

36,000 तक महंगी हो जाएंगी महिंद्रा कारें

ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने पेसेंजर वीइकल्स की कीमत में 36,000 रुपये तक का इजाफा करने का फैसला किया है। महिंद्रा के वाहनों पर 1 जुलाई से नई कीमत लागू होगी। कंपनी के इस फैसले के बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो, बोलेरो, एक्सयूवी500 जैसी कार महंगी हो जाएंगी।

बचत योजनाओं के ब्‍याज पर चल सकती है कैंची  

अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), सुकन्या योजना या फिर नेशनल सेविंग स्‍कीम (एनएससी) के तहत निवेश करते हैं तो आपको जुलाई से बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, मोदी सरकार स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर ब्‍याज दर में कटौती करने की तैयारी में है। सरकार जल्‍द ही इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।

पिछले दिनों महिंद्रा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा था,  भारत में सभी यात्री वाहनों में 145 सुरक्षा मानदंड लागू होने से यह वृद्धि की जा रही है। कंपनी ने कहा कि वह स्कॉर्पियो, बोलेरो, टीयूवी 300 और केयूवी 100 नेक्सट की कीमतों में थोड़ा ज्यादा और एक्सयूवी 500 तथा माराजो के दामों में मामूली वृद्धि की जाएगी। महिंद्रा ने कहा कि एआईएस 145 सुरक्षा नियम वाहन में कुछ सुरक्षा फीचर्स लगाने को अनिवार्य बनाते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement