Advertisement

आप जानते हैं, अनिल अंबानी से भी अमीर है बिहार का यह शख्स....

हर बार किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में रहने वाला बिहार एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस...
आप जानते हैं, अनिल अंबानी से भी अमीर है बिहार का यह शख्स....

हर बार किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में रहने वाला बिहार एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार की वजह मशहूर पत्रिका फोर्ब्स है जिसने लोगों को बिहार पर चर्चा करने के लिए मजबूर कर दिया है। हाल ही में फोर्ब्स की ओर से जारी की गई भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में बिहार से भी एक नाम शामिल है।

फोर्ब्स की सौ सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पहले स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, दूसरे पर अजीम प्रेमजी और तीसरे स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं। जबकि इस लिस्ट में मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी 2.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 45वें नंबर पर हैं। लेकिन इस लिस्ट में बिहार का एक शख्स है जिसने अनिल अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। ये हैं बिहार के संप्रदा सिंह, जिनका नाम सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गया है। 

बिहार के जहानाबाद में जन्मे संप्रदा सिंह अनिल अंबानी को पीछे छोड़ फोर्ब्स की लिस्ट में 43वें पायदान पर विराजमान हैं। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 3.3 बिलियन डॉलर (करीब 2 खरब 13 अरब 41 करोड़ 59 लाख रुपये) है। लेकिन उनकी कुल संपत्ति 39 बिलियन डॉलर है।

सूची में अनिल अंबानी से अमीर लोग

इस सूची में 9.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ राधाकृष्ण दमानी 12वें स्थान पर हैं। वो डी मार्ट सुपर मार्केट चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट के प्रमुख हैं। इस सूची में आयशर मोटर्स के विक्रम लाल 7.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण 6.55 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 19वें स्थान पर हैं। 

अनिल अग्रवाल से भी निकले आगे

इसमें खास बात यह है कि संपद्रा सिंह संपत्ति के मामले में दुनियाभर में मेटल और माइनिंग किंग के रूप में पहचाने जाने वाले वेदांता फेम के अनिल अग्रवाल से भी आगे निकल गए हैं। फेम के अनिल अग्रवाल की संपत्ति फोर्ब्स ने 2017 में संप्रदा सिंह से कम आंकी है।

अनिल अंबानी को भी छो़ड़ा पीछे

बिहार के इस व्यक्ति ने फोर्ब्स के द्वारा जारी इस सूची में अनिल अंबानी को भी पीछे छोड़ते हुए 43वां स्थान पाया है। फोर्ब्स ने उनकी कीमत 3.3 बिलियन डॉलर बताई है जिसकी भारतीय रुपयों में कीमत लगभग करीब 2 खरब 13 अरब 41 करोड़ 59 लाख रुपये है।

बिहार के संप्रदा सिंह

संप्रदा सिंह का जन्म साल 1925 में बिहार के जहानाबाद में हुआ था। उन्होंने पटना यूनीवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई की थी। संप्रदा सिंह अल्केम लेब्रोटीज के संस्थापक और चेयरमैन हैं। संप्रदा सिंह इस समय मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

सबसे युवा अमीर पेटीएम के विजय शेखर शर्मा

भारत के सौ अमीर लोगों की सूची में पेटीएम के विजय शेखर शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है। इस लिस्ट में विजय शेखर शर्मा सबसे युवा व्यक्ति के रूप में शामिल हुए हैं। 44 साल के विजय शेखऱ शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad