Advertisement

अरविंद सुब्रमण्यन ने मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद से दिया इस्तीफा

अरविंद सुब्रमण्यन ने बुधवार को अपने मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया। इस खबर की जानकारी...
अरविंद सुब्रमण्यन ने मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद से दिया इस्तीफा

अरविंद सुब्रमण्यन ने बुधवार को अपने मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया। इस खबर की जानकारी केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट में दी।

अरविंद सुब्रमण्यन को केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का बहुत करीबी माना जाता है। मोदी सरकार बनने के बाद उन्होंने अक्टूबर 2014 में देश के मुख्य सलाहकार का कार्य संभाला था।

सुब्रह्मण्यन की बात मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं: अरुण जेटली

अरुण जेटली ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यन ने पारिवारिक बाध्यताओं के चलते अमेरिका लौटने का निर्णय किया है, और उनके पास अरविंद सुब्रह्मण्यन की बात मान लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है। जेटली ने कहा कि मुख्य आर्थिक सचिव अरविंद सुब्रमण्यन वापस अमेरिका जाएंगे। जेटली ने ट्वीट कर उन्हें, थैंक्यू भी कहा है।

अरविंद ने निजी कारणों को बताया वजह

भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद से इस्तीफा देने वाले अरविंद सुब्रमण्यम ने कहा कि वे ऐसा निजी कारणों की वजह से कर रहे हैं।  

उल्लेखनीय है कि बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी लगातार अरविंद सुब्रमण्यम पर हमला करते रहे हैं। इसे लेकर पिछले साल काफी विवाद भी हो गया था, तब अरुण जेटली को अपने मुख्य आर्थिक सलाहकार के बचाव में आना पड़ा था।

वैसे तो अरविंद सुब्रमण्यम ने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है, लेकिन इसके गहरे राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

अरविंद सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक हैं तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद के छात्र रह चुके हैं। वे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में अर्थशास्त्री तथा जी-20 पर वित्त मंत्री के विशेषज्ञ समूह के सदस्य भी रहे हैं।

 
 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad