Advertisement

JioPhone NEXT का ऐलान, दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्ट फोन, 10 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें बड़ी बातें

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को अपनी 44वीं एजीएम में दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन 'जियोफोन...
JioPhone NEXT का ऐलान, दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्ट फोन, 10 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें बड़ी बातें

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को अपनी 44वीं एजीएम में दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन 'जियोफोन नेक्स्ट'  लॉन्च करने का ऐलान किया। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस फोन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब भी देश में 30 करोड़ लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उनके पास बेसिक फोन है। ऐसे लोगों की पहुंच स्मार्टफोन तक बनाने के लिए कंपनी जियोफोन नेक्स्ट पेश करेगी।

दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन

जियोफोन नेक्स्ट इस साल गणेश चतुर्थी यानी 10 सितंबर से बाजार में आ जाएगा। इस फोन को रिलायंस ने गूगल के साथ मिलकर तैयार किया है। यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा और एंड्रायड अपडेट भी मिलेंगे। फुली फीचर्ड इस स्मार्टफोन को मुकेश अंबानी ने भारत का ही नही दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया। हलांकि जियोफोन-नेक्स्ट की कीमतों (prices) के बारे में खुलासा नही किया गया है।

रिलायंस जियो ने की थी गूगल संग साझेदारी की घोषणा

बीते साल ही रिलायंस जियो ने गूगल संग साझेदारी की घोषणा की थी। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने नए स्मार्टफोन के बारे में कहा कि “हमारा अगला कदम गूगल और जियो के साथ मिलकर बनाए गए एक नए, किफायती जियो स्मार्टफोन के साथ शुरू होता है। यह भारत के लिए बनाया गया है। यह उन लाखों नए उपयोगकर्ताओं के लिए नई संभावनाएं खोलेगा जो पहली बार इंटरनेट का अनुभव करेंगे। गूगल क्लाउड और जियो के बीच एक नई 5G साझेदारी एक अरब से अधिक भारतीयों को तेज इंटरनेट से जुड़ने में मदद करेगी तथा भारत के डिजिटलीकरण के अगले चरण की नींव रखेगी।“

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि “5G इको सिस्टम विकसित करने के और 5G उपकरणों की एक श्रृंखला विकसित करने के लिए हम वैश्विक भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं। जियो न सिर्फ भारत को 2G मुक्त बनाने के लिए काम कर रहा है, बल्कि 5G युक्त भी कर रहा है”

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो डेटा खपत के मामले में दुनिया के दूसरे नंबर का नेटवर्क बन गया है। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर 630 करोड़ जीबी डेटा प्रतिमाह की खपत होती है। पिछले साल के मुकाबले यह 45 फीसदी अधिक है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad