Advertisement

आकांक्षा पारे काशि‍व

42 साल कोमा के बाद अरुणा शानबाग का निधन

42 साल कोमा के बाद अरुणा शानबाग का निधन

करीब 42 सालों से जिंदा लाश की तरह केईएम अस्पताल के वॉर्ड नंबर 4 में भर्ती अरुणा शानबाग की मौत हो गई। तीन दिन पहले उन्हें निमोनिया के चलते आईसीयू में रखा गया था।
ऑनलाइन सुखन का सुख

ऑनलाइन सुखन का सुख

आभासी संसार ने कई वास्तविक अनुभव दिए हैं। इनमें से ही है नए और युवा प्रकाशक जो जिन्होंने न सिर्फ रचनाओं को बदल दिया बल्कि इस उद्योग को भी।
समीक्षा - बॉम्बे वेल्वेट

समीक्षा - बॉम्बे वेल्वेट

अनुराग कश्यप अपनी फिल्में अंधेरा बुनते हैं। ऐसा अंधेरा जिससे सभी का साबका पड़ता है। लेकिन सभी दौड़ते हुए इसलिए आगे निकल जाते हैं कि शायद आगे रोशनी की किरणें हों। अनुराग फिल्मों के सिरे इतनी आसानी से पकड़ में नहीं आते कि दर्शक उन्हें पकड़ कर फिल्मों की परद में घुसता चला जाए।
बॉलीवुड सेल्फी पर चर्चा

बॉलीवुड सेल्फी पर चर्चा

अनंत विजय पेशे से पत्रकार हैं, लेकिन वह आलोचना के क्षेत्र में भी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उनकी नई पुस्तक बॉलीवुड सेल्फी पर आयोजित चर्चा में जो बात सामने आई वह पुस्तक की सामग्री के नएपन से जुड़ी थी। बॉलीवुड सेल्फी नाम की किताब कई सितारों की कहानी समेटे हुए अनूठी किताब है।
समीक्षा - पीकू

समीक्षा - पीकू

शुजीत सरकार की नई फिल्म पीकू वैसे तो पारिवारिक कहानी है, पर आजकल पूरी तरह पारिवारिक कहानियों का दौर और परिभाषा दोनों बदल गई है। शायद अभी भी कुछ दर्शक यह न पचा पाएं कि एक पिता किसी तीसरे व्यक्ति के सामने बेटी के लिए कहे, ‘शी इज नॉट वर्जिन।’ फिर भी यह ऐसी फिल्म है जो पारिवारिक मुद्दों और बूढ़ों की समस्याओं पर हल्के-फुल्के ढंग से रोशनी डालती है। अच्छा लगता है जब नकारा श्रेणी में आ गई नई पीढ़ी की लड़की पिता की खातिर शादी नहीं कर रही और कहती है, ‘एक वक्त के बाद माता-पिता को बच्चे ही जिंदा रखते हैं।’
अब सारी तकलीफें ऊंची एड़ी की जूतियों तले

अब सारी तकलीफें ऊंची एड़ी की जूतियों तले

एक टीम हो जिसमें एक रॉकेट वैज्ञानिक, एक इंजीनियर, एक खगोलविज्ञानी, एक फैशन विशेषज्ञ और एक हड्डी रोग विशेषज्ञ साथ मिल कर काम करें तो बताइए ये सब लोग मिल कर क्या बनाएंगे? नहीं पता। ये सब लोग महिलाओं को कुछ इंच ऊंचा उठाने के लिए कोशिश करेंगे वह भी बिना महिला को दर्द से राहत देते हुए। अमेरिका की स्पेस ट्रांसपोर्ट कंपनी स्पेस एक्स की एक पूर्व अधिकारी डॉली सिंह ने यह खास टीम बनाई है जो अब महिलाओं के लिए स्टेलेटो (ऊंची एड़ी के सैंडिल) डिजाइन करेंगे।
अब कौन सलमान का फैन

अब कौन सलमान का फैन

सलमान का भोला-भोला चेहरा हमेशा से ही लोगों के जहन में बहुत आसानी से जगह बनाता आया है। लाखों लोग उनके प्रशंसक हैं। उनकी भूमिकाओं के जरिए उनसे प्यार करने वालों की कमी नहीं है। अब जब सालों से चल रहे मुकदमे में उन्हें सजा हो गई है तो लाजिमी है कि उनके प्रशंसक जानें कि दरअसल वह उतने भोले भी नहीं जितने परदे पर दिखते हैं।
वृत्तचित्र व्यवसाय के व्यवधान

वृत्तचित्र व्यवसाय के व्यवधान

बहुत दिन नहीं बीते हैं, जब बीबीसी के लिए लेजली उडविन द्वारा बनाए गए एक वृत्तचित्र पर खूब हंगामा हुआ। संसद से लेकर सडक़ तक विरोध के स्वर गूंजे और शायद इसी बहाने पहली बार भारत में वृत्तचित्र पर इतनी बात हुई।
समीक्षा गब्बर इज बैक

समीक्षा गब्बर इज बैक

अब तो कालिया को पूछना पड़ेगा, ‘तेरा क्या होगा गब्बर?’ पूरी फिल्म देखते हुए लगता है हीरो का नाम गब्बर सिर्फ इसलिए है कि शोले के कुछ कालजयी संवादों को दोबारा कहा जा सके। यह अलग बात है कि यहां गब्बर खलनायक नहीं नायक है
क्रांतिवीरा संगोल्ली रायन्ना में आपका स्वागत है

क्रांतिवीरा संगोल्ली रायन्ना में आपका स्वागत है

सरकारें और सत्ता बदलते ही सबसे पहले शहरों, कस्बों, रेलवे स्टेशनों, विमानतलों, सड़कों, गली और मोहल्लों के नाम बदलने की होड़ लग जाती है। यह अलग बात है कि लोगों के जहन में बरसों बरस वही पुराने नाम चले आते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement