सुपर लक्जरी कार रॉल्स-राॅयस की भारत में बिक्री तेज करने की योजना, कंपनी के कारों की कीमत 4.5 करोड़ से लेकर 9 करोड़ रुपये तक है, सन 2023 तक भारत अरबपतियों की संख्या के लिहाज से चौथे स्थान पर होगा और इसी का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है रॉल्स-रॉयस।
मरे के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई ओपन में तीसरी बार फाइनल में शिकस्त देते हुए जोकोविच ने यह खिताब जीता। जोकाेविच का यह आठवा ग्रैंड स्लैम खिताब है जबकि पांचवीं बार ऑस्ट्रेलियाई आेपन जीतने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले रॉय एमर्सन ने छह बार यह खिताब जीता है।
संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों के होने या नहीं होने पर चर्चा कराने के केंद्र सरकार के सुझाव पर राजग के घटक दल पीएमके ने आलोचना की है। इससे पहले सरकार में सहयोगी शिवसेना ने प्रस्तावना से उक्त शब्दों को हटाने की मांग की थी जिस पर चिंता जताई गई है।