मिस्र की राजधानी काहिरा में फुटबॉल मैच के दौरान 30 लोगों की मौत हो गई। एक मैच के दौरान स्टेडियम में प्रवेश को लेकर फुटबाल प्रेमियों और पुलिस के बीच का संघर्ष इसकी वजह बना। इस घटना में कई लोग घायल भी हैं।
संयुक्त अरब अमीरात आने वाले दिनों में इस्लामिक स्टेट (आइएस) के खिलाफ नए सिरे से सामने आ सकता है। वह आइएस विरोधी अमेरिकी अभियान में अपनी हवाई कार्रवाई बहाल कर सकता है।
एशियाई खेलों के चैंपियन जीतू राय ने 35वें राष्ट्रीय खेलों के पांचवें दिन पिस्टल स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते जबकि केरल के स्टार तैराक साजन प्रकाश ने रिकॉर्ड तोड़ने और सोना बटोरने का सिलसिला जारी रखते हुए आज अपने नाम पांचवां स्वर्ण पदक किया।
जापान ने विश्व के देशों से कहा है कि वह आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेकेगा और इस्लामिक स्टेट तथा अन्य चरमपंथी समूहों के खिलाफ लड़ाई में असैन्य सहायता लगातार मुहैया कराता रहेगा।
विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान के लोग अधिकतर समय काम में डूबे रहने के लिए जाने जाते हैं लेकिन सरकार इसके दीर्घ कालीन नुकसान के मद्देनजर अपने देश के लोगों की यह आदत बदलना चाहती है।