Advertisement

एजेंसी

मोटर स्‍पोर्ट्स को मिली सरकारी मान्‍यता

मोटर स्‍पोर्ट्स को मिली सरकारी मान्‍यता

सरकार ने मोटर स्पोर्ट्स को एक खेल के रूप में मान्यता देते हुए इससे जुड़े संगठन फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स् ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) को मान्यता प्राप्‍त राष्‍ट्रीय खेल संघों की सूची में शामिल कर लिया है। सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब देश में फाॅर्मूला वन रेस को वापस लाने की कोशिशें की जा रही हैं। टैक्‍स और सरकारी बाधाओं की चलते ग्रैड प्री का आयोजन स्‍थगित होने के बाद सरकार पर मोटर स्‍पोर्ट्स को बढ़ावा देने का दबाव बढ़ रहा था। जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
किसानों की जिंदगी से बड़ी कोई चीज नहीं - मोदी

किसानों की जिंदगी से बड़ी कोई चीज नहीं - मोदी

दिल्‍ली में राजस्‍थान के किसान गजेंद्र सिंह की आत्महत्या पर आज लोकसभा में खूब हंगामा हुआ। जिसके बाद प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर लोकसभा में बयान देने पड़े। किसान विरोधी होने के आरोप झेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमें यह सोचना होगा कि हम कहां गलत रहे, कौन-से गलत रास्ते पर चल पड़े। पहले क्या गलतियां रही और पिछले 10 महीने में क्या गलतियां हुई। हमें किसानों की समस्या का समाधान खोजना है। कई वर्षों से किसानों की आत्महत्या पूरे देश के लिए चिंता का विषय हैं। कल की घटना से पूरे देश में पीड़ा है और उसकी अभिव्यक्ति आज सदन में भी हुई। मैं भी इस पीड़ा में सहभागी हूं।
सवर्णों के लिए नीतीश का चुनावी दांव

सवर्णों के लिए नीतीश का चुनावी दांव

बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा में पांच महीने से भी कम के समय को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सवर्ण वोटरों को लुभाने का दांव चला है। नीतीश ने सवर्ण जातियों के गरीब छात्रों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति और नकद सहायता जैसे कदमों की घोषणा की है।
अफगानिस्तान के जलालाबाद में आतंकी हमला

अफगानिस्तान के जलालाबाद में आतंकी हमला

अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में शनिवार सुबह आत्मघाती हमला हुआ। इसमें करीब 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आतंकी संगठन आईएसआईएस के प्रवक्ता शाईदुल्ला शाहिद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
स्मृति ईरानी के अश्लील फोटो वाले मामले में एफआईआर

स्मृति ईरानी के अश्लील फोटो वाले मामले में एफआईआर

लोकजनशक्ति (लोजपा) पार्टी के नेता द्वारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अश्लील फोटो वॉट्सऐप पर शेयर करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस घटना के विरोध में पार्टी ने समस्तीपुर के एसपी से शिकायत की है। एफआईआर दर्ज कराते हुए बीजेपी ने लोजपा के नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया है। इस घटना की जांच में जुटी पुलिस कई लोजपा नेताओं से पूछताछ कर रही है।
श्रीनगर में हिंसा, गोलीबारी में युवक की मौत

श्रीनगर में हिंसा, गोलीबारी में युवक की मौत

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में विरोध प्रदर्शन के दौरान सीआरपीएफ की गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। यहां हुर्रियत के कट्टरपंथी गुट की ओर से पिछले सप्ताह त्राल में दो युवकों के मारे जाने के खिलाफ बंद का आयोजन किया गया था।
संजय जोशी की घर वापसी पर मन की बात

संजय जोशी की घर वापसी पर मन की बात

अभी ज्यादा दिन नहीं बीते हैं जब नरेंद्र मोदी की ‘मित्रों’ की सूची से बाहर रहने वाले संजय जोशी के जन्मदिन पर दिल्ली के इस कोने से उस कोने तक बधाइयों के संदेश वाले पोस्टर लग गए थे। आयुष मंत्री श्रीपाद नाइक समेत दो और नेताओं को सफाई देने के साथ श्रीपाद के निजी सचिव को इस्तीफा देना पड़ा था। अब यह ‘पोस्टर वार’ लगता है खुल कर सामने आ गया है।
मसर्रत आलम की गिरफ्तारी के बाद घाटी में तनाव

मसर्रत आलम की गिरफ्तारी के बाद घाटी में तनाव

जम्मू कश्मीर में पीडीपी नीत सरकार ने गठबंधन सहयोगी भाजपा के दबाव में शुक्रवार को अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को की गिरफ्तारी के बाद घाटी में तनाव हो गया है। आलम की गिरफ्तारी के बाद घाटी पर केंद्र सरकार हर गतिविधि पर नजर बनाये हुए है।
असल घर वापसी तो यह है

असल घर वापसी तो यह है

56 दिन के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भारत लौट आए हैं। वह नई जिम्मेदारी के लिए तरोताजा होंगे। लेकिन उनकी वापसी के मसले पर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गरम है तो कुछ लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement