Advertisement

मखमली आवाज वाले जगजीत सिंह का जन्मदिन आज

8 फरवरी 1941 राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मे जगजीत सिंह ने पंडित छगनलाला शर्मा से संगीत सीखा था। इसके...
मखमली आवाज वाले जगजीत सिंह का जन्मदिन आज

8 फरवरी 1941 राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मे जगजीत सिंह ने पंडित छगनलाला शर्मा से संगीत सीखा था। इसके बाद उन्होंने सैनिया घराने के उस्ताद जमाल खान से भी छह साल तक संगीत सीखा। जगजीत सिंह के पिता अमर सिंह हिंदू थे लेकिन सिख गुरुओं के प्रभावित होकर उन्होंने सिख धर्म अपना लिया था। उनका नाम अमीन चंद था बाद में उन्होंने अपना नाम अमर सिंह कर लिया था।

जगतीत सिंह का बचपन में नाम जगमोहन था। बाद में उनका नाम जगजीत कर दिया गया। जगजीत 1961 में गायक बनने के लिए मुंबई चले गए थे। लेकिन वह मौका न मिलने से लौट आए थे। उसके बाद 1965 में बाद वह दोबारा मुंबई गए और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा। थोड़े से संघर्ष के बाद उनकी मखमली आवाज का जादू हर ओर छा गया। भारत में जगजीत सिंह गजल गायिकी का पर्याय बन गए थे। आज उनका 77 वां जन्मदिन है। गजल किंग जगजीत की आवाज का जादू आज तक लोगों के दिल में बसा हुआ है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement