Advertisement

मुख्यमंत्री ने दिए यश भारती सम्मान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कला, संस्कृति, सिनेमा और खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदान करने वाले 46 लोगों को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया और कहा कि उनकी सरकार ने खत्म किए गए तमाम पुरस्कारों को प्रेरणास्रोत बनाए रखने के लिए बहाल किया है।
मुख्यमंत्री ने दिए यश भारती सम्मान

मुख्यमंत्री ने राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हास्य फिल्म कलाकार राजू श्रीवास्तव,  फिल्मकार अनुराग कश्यप,  पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा,  भोजपुरी अभिनेता एवं गायक दिनेश लाल निरहुआ,  शायर अनवर जलालपुरी और व्यंग्यकार अशोक चक्रधर समेत 46 हस्तियों को यश भारती सम्मान से सम्मानित किया। इस पुरस्कार के तहत 11 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad