Advertisement

ब्रिटेन के तीन शहरों में ‘हिंदी महोत्सव-2018’ का आयोजन

हिन्दी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों में नया आयाम जोड़ते हुए ब्रिटेन में एक खास आयोजन होने जा रहा...
ब्रिटेन के तीन शहरों में ‘हिंदी महोत्सव-2018’ का आयोजन

हिन्दी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों में नया आयाम जोड़ते हुए ब्रिटेन में एक खास आयोजन होने जा रहा है। हिन्दी भाषा की विविधता, सौन्दर्य, डिजिटल और अंतराष्ट्रीय स्वरुप को समर्पित हिन्दी महोत्सव 2018' ब्रिटेन के तीन बड़े शहरों में आयोजित होगा। वाणी फाउंडेशन, यू.के. हिन्दी समिति, वातायन  और कृति यू. के. के संयुक्त तत्त्वावधान में 28 जून से 1 जुलाई 2018  तक चार दिन चलने वाले इस हिन्दी महोत्सव का आयोजन ऑक्सफोर्ड, लन्दन और बर्मिंघम में किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान भाषा, साहित्य, प्रवासी लेखन, कविता और संगीत, मीडिया और प्रकाशन जगत से सम्बन्धित विविध विषयों पर परिचर्चा, सम्मेलन, कार्यशाला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही यूनाइटेड किंगडम में हिन्दी पढ़ रहे छात्रों से विशेष संवाद भी होगा।

वाणी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी ने बताया कि यह हिन्दी महोत्सव भाषा और साहित्य की तकनीकी प्रगति को समर्पित है जहाँ हम अपनी ललित कलाओं का प्रदर्शन भी करेंगे। साथ ही पारम्परिक और आधुनिक साहित्य को पाठकों तक पहुंचाया जाएगा। विश्व के सभी देशों में चाहे वह अमेरिका हो या अफ्रीका, क्षेत्रीय लोकभाषाओं की मृत्यु के भयानक आंंकड़े मिलते हैं। इन्हीं सब घटनाओं ने हिन्दी महोत्सव के आयोजन की दिशा और प्रेरणा दी है।  

यू.के. हिन्दी समिति के संस्थापक पद्मेश गुप्त का कहना है  कि हिन्दी महोत्सव के आयोजन के माध्यम से यू॰के॰ की सक्रिय संस्थाओं को एक मंच प्रदान करने जा रहे हैं। इस आयोजन से यहां के हिन्दी लेखकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रेरणा और मनोबल मिलेगा। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad