Advertisement

दिल्ली पुस्तक मेले में किताबें नहीं स्टेशनरी लुभा रही

दिल्ली पुस्तक मेले में इस बार किताबों के साथ तरह-तरह की स्टेशनरी भी लोगों को आकर्षित कर रही है। पुस्तक प्रेमी अपनी मनपंसद किताबें खरीदने के साथ-साथ नए तरह की स्टेशनरी को भी खोज कर ले जा रहे हैं।
दिल्ली पुस्तक मेले में किताबें नहीं स्टेशनरी लुभा रही

बच्चों को तरह-तरह के पेन, पेंसिल खूब पसंद आते हैं। इस बार दिल्ली पुस्तक मेले में यही पेन, पेंसिल बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां पर तरह-तरह के कागज, सुंदर डिजाइन के निमंत्रण पत्रों की बहार है। यहां पर म्यूजिकल निब वाला फाउंटेन पेन भी लोगों को लुभा रही है। हालांकि इसका उपयोग संगीत बजाने के लिए नहीं किया जाता है लेकिन इस विशेष निब का उपयोग संगीत की धुनों को लिखने के लिए किया जा सकता है।

हवाई जहाज के धातु से बने पेन को लेकर भी लोगों में उत्साह है। यहां आने वाले लोगों को पता नहीं था कि इस तरह की स्टेशनरी भी पुस्तक मेले में मिल रही है। कई दर्शक पुस्तकों के बजाय स्टेशनरी का ही ज्यादा सामान अपने साथ ले जा रहे हैं। कलम, डायरी और कैलेंडर जैसी पारंपरिक सामग्रियों के अतिरिक्त ग्राहकों को बहु-उद्देश्यीय वाला पेपर मार्कर, पेपर लालटेन और हस्तनिर्मित स्क्रैप बुक के विकल्प भी मिल रहे हैं।

एजेंसी भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement