Advertisement

कला-संस्कृति

'चित्त चेते' के लिए पद्मा सचदेव को मिला सरस्वती सम्मान

'चित्त चेते' के लिए पद्मा सचदेव को मिला सरस्वती सम्मान

डोगरी की विख्यात साहित्यकार पद्मा सचदेव की आत्मकथा चित्त चेते को 2015 के सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया है। साल 2005 से 2014 की अवधि में प्रकाशित पुस्तकों पर विचार करने के बाद चयन परिषद् ने सचदेव की आत्मकथा को प्रतिष्ठित सरस्वति सम्मान के लिए चुना।
बेगूसराय में अंतरराष्ट्रीय नाटकों की धूम

बेगूसराय में अंतरराष्ट्रीय नाटकों की धूम

भिखारी ठाकुर पुरस्कार से सम्मानित युवा रंगकर्मी अमित रौशन, राष्ट्रकवि दिनकर की भूमि बेगूसराय के सुपुत्र हैं। वह बिहार थिएटर की दुनिया का ऐसा नाम हैं जिनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि रंगमंच की नहीं लेकिन जिस शिद्दत से उन्होंने रंगमंच को गले लगाया और उसे जी रहे हैं।
कहानी - किस्सागो

कहानी - किस्सागो

जवाहर लाल विश्विद्यालय, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में पीएचडी। पत्थरों के दिल में, कविता संग्रह प्रकाशित। निर्मल वर्मा की कथा भाषा और साहित्य की आत्म-सत्ता’ आलोचना पर पुस्तकें। रामचरितमानस पर लिखे गए लेख विशेष चर्चित। कुछ लेखों का अंग्रेजी में अनुवाद। कहानी ज्ञानक्षेत्रे-कुरुक्षेत्रे का नाट्य-रूपांतरण। प्रभा का संपादन।
संघर्ष की दास्तां, किस ऑफ लाइफ

संघर्ष की दास्तां, किस ऑफ लाइफ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंडियन इस्लामिक सेंटर में फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी की पहली पुस्तक किस ऑफ लाइफ का विमोचन किया। किताब पेंग्विन रैंडम हाउस से प्रकाशित है।
देवी शंकर अवस्थी सम्मान

देवी शंकर अवस्थी सम्मान

आलोचक वैभव सिंह को 20 वां देवी शंकर अवस्थी सम्मान उनकी पुस्तक, भारतीय उपन्यास और आधुनिकता के लिए दिया गया। आलोचना की यह पुस्तक आधार प्रकाशन से प्रकाशित हुई है।
बार्बी के बदले विलब्रुक गुड़िया

बार्बी के बदले विलब्रुक गुड़िया

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक एक भारतीय-अमेरिकी सात गुड़ियों की एक श्रृंखला पेश करने जा रही हैं। ये गुड़ियाएं आम लड़कियों की जातीय विविधता का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये गुड़ियाएं सिर्फ सौंदर्य या खूबसूरती के अलावा पढ़ाई और दिमागी काम पर जोर देंगी।
अलीगढ़ तहजीब दिवस पर उमड़ीं शख्सियतें

अलीगढ़ तहजीब दिवस पर उमड़ीं शख्सियतें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सय्यद अहमद खां की यौम-ए-वफात के मौके पर बर्नी फाउंडेशन की ओर से अलीगढ़ तहज़ीब दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एएमयू शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर रजाउल्लाह खान ने की। अलीगढ़ तहजीब दिवस (यौम-ए-तहजीब अलीगढ़) के मौके पर समाज के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर अलीगढ़ शहर मुफ्ती खालिद हमीद साहब भी मौजूद थे।
कामकाजी पत्नी पर वैचारिक कहानी - कशमकश

कामकाजी पत्नी पर वैचारिक कहानी - कशमकश

22 जुलाई सन 1979 को, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के नेवादा गांव में जन्म। प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा वहीं। स्नातक और परास्नातक पूर्वांचल विश्वविद्यालय से। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ही ‘प्राचीन भारतीय ग्राम प्रशासन में ग्राम सभाओं की भूमिका’ विषय पर पी-एच. डी.। अनेक राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं (नया ज्ञानोदय, लमही, अक्षर पर्व, पाठ, अक्सर, संवदिया, प्रेरणा, प्रसंग, आधुनिक साहित्य, एक और अंतरीप, आज समाज, नेशनल दुनिया, असुविधा ब्लॉग, शब्दांकन) में रचनाएं। (अनुवाद, वार्ता, समीक्षा, कहानी, कविता, लेख) प्रकाशित। अनभै’ पत्रिका के पुस्तक-संस्कृति विशेषांक का सम्पादन। अनेक काव्य-पाठ कार्यक्रमों एवं साहित्यिक-गोष्ठियों में भागीदारी। साहित्यिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विषयों से जुड़े अनेक राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय सेमिनारों में सक्रिय सहभागिता। साहित्य और ब्लॉग लेखन में विशेष रुचि। कहानी के लिए कलमकार सांत्वना पुरस्कार
भारतीय खेल इतिहास पर किताब

भारतीय खेल इतिहास पर किताब

सिंगापुर विश्वविद्यालय के थिंक टैंक माने जाने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशिया स्टडीज के वरिष्ठ शोधार्थी रोनोनंजय सेन ने नेशन एट प्ले : ए हिस्ट्री ऑफ स्पोर्ट इन इंडिया नाम एक किताब लिखी है।
मुख्यमंत्री ने दिए यश भारती सम्मान

मुख्यमंत्री ने दिए यश भारती सम्मान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कला, संस्कृति, सिनेमा और खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदान करने वाले 46 लोगों को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया और कहा कि उनकी सरकार ने खत्म किए गए तमाम पुरस्कारों को प्रेरणास्रोत बनाए रखने के लिए बहाल किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement