Advertisement

'उठो बिहारी, करो तैयारी...जनता का शासन अब की बारी': विधानसभा चुनाव के लिए लालू यादव का ट्वीट

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की जनता से नारे के...
'उठो बिहारी, करो तैयारी...जनता का शासन अब की बारी': विधानसभा चुनाव के लिए लालू यादव का ट्वीट

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की जनता से नारे के जरिए बदलाव का आह्वान किया है। उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नया नारा ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है- उठो बिहारी, करो तैयारी। जनता का शासन अबकी बारी। बिहार में बदलाव होगा, अफसर राज खत्म होगा। अब जनता का राज होगा।

इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में राजद सुप्रीमो ने कृषि बिल को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि किसान के भले के लिए बिल, सच्चे दिल से बनता है। पूंजीपतियों के साथ डील से नहीं। बता दें कि उनकी पार्टी ने शुक्रवार को इस बिल के विरोध में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। 

गौरतलब है कि बिहार में तीन चरण में होगा विधानसभा चुनाव। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर चुनाव होगा। दूसरे चऱण में 17 जिलों की 94 सीटों पर चुनाव होगा। तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर , दूसरे चरण का तीन नवंबर और तीसरे चरण का चुनाव सात नवंबर को होगा। 10 नवंबर तारीख को चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad