Advertisement

ओमिक्रोन वेरिएंट पर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, बताया हाई रिस्क

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि शुरुआती सबूतों के आधार पर ओमिक्रोन से...
ओमिक्रोन वेरिएंट पर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, बताया हाई रिस्क

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि शुरुआती सबूतों के आधार पर ओमिक्रोन से वैश्विक जोखिम "बहुत अधिक" है। डब्लूएचओ के अनुसार, म्यूटेटेड कोरोनावायरस "गंभीर परिणाम" के साथ फैल सकता है।

सदस्य राज्यों को जारी एक तकनीकी पेपर में शामिल संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी का यह मूल्यांकन, नए संस्करण के बारे में उसका अभी तक का सबसे मजबूत और सबसे स्पष्ट चेतावनी है, जिसे पहली बार दक्षिण अफ्रीका में शोधकर्ताओं द्वारा पहचाना गया था।

जापान ने घोषणा की है कि वह सभी विदेशी आगंतुकों के प्रवेश पर रोक लगा रहा है। जाहिर हो कि, ऐसा इज़राइल भी कर रहा है। मोरक्को ने भी देश में आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका और यूरोपीय संघ के सदस्यों सहित अन्य देश भी दक्षिणी अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को प्रतिबंधित करने की योजना बना रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रोन संस्करण के बारे में "काफी अनिश्चितताएं" हैं। लेकिन, उसने कहा कि प्रारंभिक साक्ष्य इस संभावना को बढ़ाते हैं कि वेरिएंट म्युटेट हो रहा है जो प्रतिरक्षा-प्रणाली की प्रतिक्रिया से बचने और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने की क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

"इन विशेषताओं के आधार पर, कोविड-19 का भविष्य में उछाल हो सकता है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। हालांकि, यह कई कारकों पर निर्भर करता है कि ये कहां बढ़ रहा है। डब्लूएचओ के अनुसार, "ओवरआल वैश्विक जोखिम का आकलन बहुत अधिक माना जा रहा है।"

डब्ल्यूएचओ ने जोर देकर कहा कि जब वैज्ञानिक इस वेरिएंट को बेहतर ढंग से समझने के लिए सबूत तलाश रहे हैं, तो देशों को जितनी जल्दी हो सके टीकाकरण में तेजी लानी चाहिए।

हालांकि अब तक ओमिक्रोन से जुड़ी किसी भी मौत की सूचना नहीं मिली है, लेकिन इसके प्रकार के बारे में निश्चित रूप से बहुत कम जानकारी है, जिसमें यह भी शामिल है कि यह अधिक संक्रामक है और इससे गंभीर बीमारी होने की अधिक संभावना है या टीकों से बचने में यह कितना अधिक सक्षम है। पिछले हफ्ते, डब्ल्यूएचओ के सलाहकार पैनल ने कहा कि इससे उन लोगों के फिर से संक्रमित होने की अधिक संभावना हो सकती है, जिनका पहले से ही कोविड -19 संक्रमण हो चुका है।

वैज्ञानिकों ने लंबे समय से चेतावनी दी है कि वायरस दुनिया के टीकाकरण अभियान में कमजोरियों का फायदा उठाने के लिए नए तरीके खोजता रहेगा, और अफ्रीका में इसकी खोज एक ऐसे महाद्वीप में हुई है जहां अभी तक 7% से कम आबादी का टीकाकरण किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र समर्थित वैश्विक वैक्सीन साझाकरण पहल कोवैक्स के संस्थापकों में से एक और सीईपीआई के प्रमुख डॉ रिचर्ड हैचेट ने कहा, "ओमिक्रोन वेरिएंट के उद्भव ने सटीक तरीके से, वैज्ञानिकों की भविष्यवाणियों को पूरा किया है, जिन्होंने चेतावनी दी थी कि टीके की सीमित पहुंच वाले क्षेत्रों में वायरस का एलिवेटेड ट्रांसमिशन, इसके विकास को और गति देगा।"

स्पेन सोमवार को अपने यहां ओमिक्रोन मामले की पुष्टि की है और वह यह रिपोर्ट करने वाले नवीनतम देशों में से एक बन गया। स्पेन में पहला वायरस एक यात्री में पाया गया था, जो एम्स्टर्डम में स्टॉपओवर करने के बाद रविवार को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था।

जबकि दुनिया भर में दर्ज किए गए अधिकांश ओमिक्रोन संक्रमण विदेश से आने वाले यात्रियों में ही मिल रहे हैं। हालांकि, पुर्तगाल और स्कॉटलैंड के मामलों ने आशंका जताई है कि यह संस्करण पहले से ही स्थानीय रूप से फैल सकता है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने चेतावनी दी, "हम में से कई लोग सोच सकते हैं कि हम कोविड-19 से थक गए हैं। लेकिन, यह हमारे साथ नहीं थका है।"

लगभग दो सालों तक वैश्विक बाजारों को ठप्प करने और 5 मिलियन से अधिक लोगों की जान लेने के बाद, फिर से इस नए वेरिएंट के मिलने से बाज़ारों से मिश्रित प्रतिक्रिया आई है। यूरोपीय शेयरों में तेजी आई और वॉल स्ट्रीट ने खुद को स्थिर किया, जबकि एशियाई बाजारों में और गिरावट आई।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ओमिक्रोन को चिंता का कारण बताया लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि ये अभी "घबराहट का कारण नहीं है।" उन्होंने कहा कि वह किसी भी व्यापक अमेरिकी लॉकडाउन पर विचार नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय उन्होंने मास्क पहनने और टीकाकरण का आग्रह किया। यहां तक कि एक संघीय न्यायाधीश ने उनके प्रशासन के तरफ से 10 राज्यों में हजारों स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को बूस्टर शॉट देने की योजना पर रोक लगा दिया है।

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक डॉ. रोशेल वालेंस्की ने संभावित खतरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों से बूस्टर शॉट लेने का आग्रह किया, क्योंकि उनके हिसाब से, "मजबूत प्रतिरक्षा संभावित रूप से गंभीर बीमारी को रोक सकती है।" इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका ने इस हफ्ते से बूस्टर शॉट सभी वयस्कों के लिए खोल दिया है, लेकिन केवल 50 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को ही इसे लेने की शिफारिश की है।

इस वायरस ने जेट यात्रा और खुली सीमाओं की ग्लोबलाइजड दुनिया में एक वायरस को नियंत्रित करना कितना कठिन है इसको रेखांकित किया है। फिर भी कई देश डब्ल्यूएचओ के आग्रह के खिलाफ जाकर ऐसा कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, सीमा बंद होने का अक्सर सीमित प्रभाव होगा लेकिन यह लोगों के जीवन और आजीविका पर कहर बरपा सकता है।

कुछ लोगों ने तर्क दिया है कि इस तरह के प्रतिबंध नए वेरिएंट का पूर्णतः विश्लेषण करने में रुकावट पैदा कर सकता है।

जबकि COVID-19 की प्रारंभिक वैश्विक प्रतिक्रिया की धीमी और बेतरतीब के रूप में आलोचना की गई थी लेकिन ओमाइक्रोन वेरिएंट के मामले में सभी देश की प्रतिक्रिया (रिएक्शन) जल्दी आई है।

यूरोपीय संघ आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने  दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को प्रसंशा करते हुए कहा, "इस बार दुनिया ने दिखाया कि यह सीख रहा है। दक्षिण अफ्रीका के विश्लेषणात्मक कार्य और पारदर्शिता और इसके परिणामों को साझा करना इस वेरिएंट पर एक तेज वैश्विक प्रतिक्रिया के लिए अनिवार्य था।"

पिछले हफ्ते के अंत में, वॉन डेर लेयेन ने 27 देशीय यूरोपीय संघ को अन्य देशों की तरह सात दक्षिण अफ्रीकी देशों से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए जोर दिया था।

कनाडा, जर्मनी, ब्रिटेन, बेल्जियम, डेनमार्क, नीदरलैंड और पुर्तगाल जैसी जगहों पर भी मामले सामने आए हैं, जहां अधिकारियों ने बेलेनेंस सॉकर टीम के सदस्यों के बीच 13 ओमाइक्रोन संक्रमणों की पहचान की।

जापान, जिसने अभी तक किसी भी ओमाइक्रोन मामलों का पता नहीं लगाया है वो भी आशंकित होकर, बिना किसी जोखिम के सीमा नियंत्रण को फिर से लागू कर दिया है। गौरतलब हो कि, उसने इस महीने की शुरुआत में सीमा नियंत्रण में ढील दिया था।

प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने कहा, "हम जापान में सबसे खराब स्थिति को रोकने के लिए आपातकालीन एहतियात के तौर पर कदम उठा रहे हैं।"

इज़राइल ने भी विदेशियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है, और मोरक्को ने कहा कि वह विदेश से आने वाली सभी उड़ानों को दो सप्ताह के लिए निलंबित कर देगा। ब्रिटेन ने अपने कोविड-19 बूस्टर कार्यक्रम को 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए विस्तारित करने की प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिससे लाखों और लोग टीकाकरण के पात्र हो गए हैं। अब तक, बूस्टर शॉट केवल उन 40 और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध थे जिनका वायरस के चपेट में आने की संभावना अधिक है। यूके ने लगभग एक दर्जन ओमिक्रोन मामलों की सूचना दी है।

वैश्विक चिंता के बावजूद, दक्षिण अफ्रीका में डॉक्टर रिपोर्ट कर रहे हैं कि अभी तक तक ज्यादातर मरीज हल्के लक्षणों से पीड़ित हैं। लेकिन वे चेतावनी देते हैं कि यह अभी शुरुआत है। साथ ही, अधिकांश नए मामले 20 और 30 वर्ष के लोगों में हैं, जो आमतौर पर पुराने वृद्ध रोगियों की तरह कोविड-19 से जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement