Advertisement

हर महीने 15 लाख सैलरी देकर महिला कराती है अपने बॉयफ्रेंड से ये काम, सुनकर उड़ जाएंगे होश

ब्रिटेन में एक ऐसा रिलेशनशिप सामने आया है जिनकी कहानी सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल यहां एक...
हर महीने 15 लाख सैलरी देकर महिला कराती है अपने बॉयफ्रेंड से ये काम, सुनकर उड़ जाएंगे होश

ब्रिटेन में एक ऐसा रिलेशनशिप सामने आया है जिनकी कहानी सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल यहां एक महिला अपने से 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड को डेट कर रही है। इतना ही नहीं इनके रिलेशन में सबसे खास बात यह है कि महिला अपने बॉयफ्रेंड को हर महीन सैलरी भी देती है, जिसके बादले वह अपने बॉयफ्रेंड से खाना बनाने से लेकर पूल साफ कराने तक सारे काम कराती है।

दरअसल, 'द सन' की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला का नाम जूली है। महिला ने सोशल मीडिया स्पेस पर अपने निजी जिंदगी और अपने रिलेशनशिप के बारे में लोगों से खुलकर बात की है। इस 44 साल की महिला ने बताया है कि वह अपने बॉयफ्रेंड को लगभग 15 लाख रुपये हर महीने देती है।

महिला ने बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड के ऊपर अच्छे-खासे पैसे खर्च करती है, जिससे वो उससे कुछ भी करा सके। जूली अपने बॉयफ्रेंड से घर के सारे काम कराती है। इतना ही नहीं सैलरी के अलावा वह अपने बॉयफ्रेंड को सभी आवश्यकता की चीजें लाकर देती है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि महिला का बॉयफ्रेंड भी अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता है वह उसपर समर्पित है। इसलिए वह वो सब करता है जो उसकी गर्लफ्रेंड कराना चाहती है। फिर चाहे वो घर की सफाई हो या दूसरे अन्य काम। दोनों की उम्र के अंतर होने के बाद भी वह उसकी परवाह नहीं करता है। वह अपना अधिक्तर अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर ही बिताता है।

उसका मानना है कि वह इसे जॉब की तरह करता है। क्योंकि शायद वह अगर कहीं जॉब भी करेगा यो उसे इतनी ही राशि मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला काफी अमीर है। उसके पास बंगला, कार और अन्य सभी सुविधाएं हैं। इन सभी का उपयोग उसका बॉयफ्रेंड भी करता है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad