Advertisement

दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या दस लाख के पार, 54 हजार से ज्यादा की मौत

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दस लाख को पार कर गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 54...
दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या दस लाख के पार, 54 हजार से ज्यादा की मौत

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दस लाख को पार कर गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 54 हजार से भी ऊपर निकल गई है। चीन के वुहान से फैला संक्रमण पूरी दुनिया को अपने दायरे में ले चुका है। भारत में संक्रमितों की संख्या 2301 है जबकि 56 लोगों की मौत हो चुकी है।
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों और तमाम देशों के आकड़ों को संकलित करके पता चलता है कि संक्रमित मरीजों की संख्या 10,29,467 हो गई है जबकि कोरोना वायरस से कुल 54,190 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े शुक्रवार की सुबह 10 बजे (जीएमटी) यानी भारत के समय के अनुसार दोपहर 3.30 बजे तक के हैं।


दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन


इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रही है। एक दिन पहले तक 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 9 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज थे। दुनिया का अधिकांश हिस्सा लॉकडाउन में है और यातायात के लगभग हर साधन बंद हैं। इस महामारी का असर वैश्विक संस्था संयुक्त राष्ट्र पर भी देखा गया। संयुक्त राष्ट्र को इस संकट के चलते  सीओपी 26 क्लाइमेट चेंज समिट टालना पड़ा। अब इसके अगले साल होने की संभावना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad