Advertisement

यूपी में दल-बदल का दौर जारी: अब मुलायम सिंह यादव के समधी भाजपा में हुए शामिल

आज कल उत्तर प्रदेश की राजनीति में हर समय कुछ न कुछ रोचक हो रहा है। अब 'नहले पर दहला' के तर्ज पर भारतीय जनता...
यूपी में दल-बदल का दौर जारी: अब मुलायम सिंह यादव के समधी भाजपा में हुए शामिल

आज कल उत्तर प्रदेश की राजनीति में हर समय कुछ न कुछ रोचक हो रहा है। अब 'नहले पर दहला' के तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी ने सपा के भीतर सेंधमारी की है।

अब सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक और मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव के भाजपा में शामिल होने की खबर आ रही है। यही नहीं, बेहट सीट से कांग्रेस के विधायक नरेश सैनी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली में यादव और सैनी के अलावा एतमादपुर से बसपा के पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह को पार्टी में शामिल कराया। माना जा रहा है कि इन विधायकों का भाजपा में शामिल होना, पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

आपको बता दें कि हरिओम यादव शिकोहाबाद से वर्ष 2002, 2012 और 2017 में सिरसागंज सीट से विधायक रह चुके हैं। खबरों के मुताबिक, सपा नेता रामगोपाल वर्मा से मतभेदों के कारण उन्होंने पार्टी का दामन छोड़ा है।

चुनावों के बीच यूपी में दल-बदल का खेल शुरू हो चुका है। 24 घंटे के भीतर भाजपा के पांच बड़े नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ा है। सबसे पहले यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दिया और उसके बाद बांदा के तिंदवारी विधानसभा सीट से विधायक ब्रजेश प्रजापति, शाहजहांपुर की तिलहर सीट से विधायक रोशनलाल वर्मा और कानपुर के बिल्हौर के विधायक भगवती प्रसाद सागर ने भी पार्टी से त्यागपत्र दिया है। वहीं बीजेपी के ही कद्दावर गुर्जर नेता अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी छोड़, रालोद का हाथ थामा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement