Advertisement

राहत पैकेज से शेयर बाजार निराश, सेंसेक्स 1068, निफ्टी 313 अंक गिरकर बंद

सरकार का 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज बाजारों को निराशा से उबारने में विफल साबित हुआ है। आज सोमवार को...
राहत पैकेज से शेयर बाजार निराश, सेंसेक्स 1068, निफ्टी 313 अंक गिरकर बंद

सरकार का 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज बाजारों को निराशा से उबारने में विफल साबित हुआ है। आज सोमवार को बाजार बढ़त के साथ खुले लेकिन जल्दी ही भरभराकर गिर गए।सेंसेक्स 1068.75 यानी 3.44 फीसदी गिरकर 30,028.98 के स्तर पर आ गया। जबकि न िफ्टी 313.60 यानी 3.43 फीसदी की गिरावट के साथ 8,823.25 पर रह गया।

सेंसेक्स 150.53 अंक ऊपर और निफ्टी 21.45 अंकों की तेजी के साथ ऊपर खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के शुरुआती आधा घंटे में ही सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा नीचे गिर गया। इससे पहले शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स 173.39 अंक ऊपर और निफ्टी 39.65 पॉइंट ऊपर खुला था।

इन शेयरों में उथल-पुथल दिखी

इंडसइंड बैंक 10.02 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट 8.95 फीसदी, आयशर मोटर्स 7.88 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट 7.68 गिरकर बंद हुआ। दूसरी ओर सिप्ला, भारती इन्फ्राटेल, इन्फसिस और आइटीसी में 3.30 फीसदी की तेजी है।

वित्त मंत्री ने दिया 20 लाख करोड़ का पैकेज

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का पूरा हिसाब दिया। इस पैकेज की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को की थी। इस पैकेज के अंदर इस घोषणा से पहले जारी किए जा चुके पैकेज भी शामिल हैं। पीएम की घोषणा के बाद वित्त मंत्री बुधवार से रविवार तक हर दिन अलग-अलग सेक्टर के लिए पैकेज और सुधारों की घोषणा कर रही थीं। रविवार को इसका पांचवां और आखिरी चरण था।

एशियाई बाजारों में मजबूती

एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल में तेजी दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड अयल 2.77 फीसदी बढ़कर 33.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों के साथ अन्य देशों के बाजारों में भी बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डो जोंस 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 60.08 अंक ऊपर 23,685.40 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.79 फीसदी बढ़त के साथ 70.84 अंक ऊपर 9,014.56 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.39 फीसदी बढ़त के साथ 11.20 पॉइंट ऊपर 2,863.70 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.45 फीसदी बढ़त के साथ 12.79 अंक ऊपर 2,881.25 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, कनाडा के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

भारत में कोरोना केस एक लाख के करीब

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के करीब पहुंचने वाली है। मरीजों की संख्या 96,169 हो चुकी है और 3029 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि वैश्विक स्तर पर कोरोना केस 47.13 लाख हो चुके हैं और 3.15 लाख लोग मर चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement