Advertisement

रांची: फिर बिगड़ी लालू यादव की तबीयत, सांस लेने में तकलीफ

बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत...
रांची: फिर बिगड़ी लालू यादव की तबीयत, सांस लेने में तकलीफ

बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गयी है।

राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के पेइंग वार्ड में इलाजरत श्री यादव को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप और राजद सुप्रीमो का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद उन्‍हें देखने पेइंग वार्ड पहुंचे।

यादव की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद राज्य के स्वास्‍थ्‍य मंत्री बन्ना गुप्ता भी रिम्स पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि श्री यादव में निमोनिया के लक्षण देखे जा रहे हैं। कोरोना जांच के लिए उनका सैंपल दिया गया है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट आनी बाकी है। मौके पर उनका एक्स-रे भी किया गया। एक्स-रे में थोड़ा सा इंफेक्शन भी देखने को मिला है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad