Advertisement

4 साल बाद NDA में शामिल हुई JDU, नीतीश-शरद समर्थक भिड़े, सीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

साल 2013 में नरेंद्र मोदी को भाजपा का पीएम उम्मीदवार बनाए जाने पर एनडीए को सियासी झटका देने वाले सीएम नीतीश कुमार शनिवार को एक बार फिर एनडीए के हो गए।
4 साल बाद NDA में शामिल हुई JDU, नीतीश-शरद समर्थक भिड़े, सीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

बिहार में महागठबंधन तोड़ एनडीए के साथ नई सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जद(यू) की बैठक में शनिवार को एनडीए में शामिल होने का प्रस्ताव पारित हो गया है। इस बैठक में जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बता दें कि नीतीश कुमार ने 2013 में एनडीए छोड़ महागठबंधन में शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री आवास साढ़े दस बजे शुरू हुई बैठक से पहले जद(यू) के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी में कोई दरार नहीं है और 'शरद यादव स्वेच्छा से छोड़कर गए हैं। शरद गुट की ओर से आयोजित होने वाले 'जन अदालत' नाम के कार्यक्रम के बारे में केसी त्यागी ने कहा कि यह पार्टी का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है।

वहीं, बैठक के दौरान केसी त्यागी ने कहा कि जनता दल युनाइटेड में किसी तरह का कोई विभाजन नहीं है। 71 विधायक, 30 एमएलसी और सभी पदाधिकारी नीतीश कुमार के साथ हैं।

There is no split as such in Janata Dal United. 71 MLAs, 30 MLC & all office bearers all are with Nitish Kumar: KC Tyagi in Patna pic.twitter.com/4seJeloiMU
— ANI (@ANI) August 19, 2017

वहीं, नीतीश कुमार द्वारा 4 साल बाद एनडीए में दोबारा शामिल होने के ऐलान के बाद सीएम आवास एक अण्णे मार्ग के बाहर शरद यादव और लालू यादव समर्थकों के विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान नीतीश कुमार और शरद यादव के समर्थकों के बीच भिड़ंत भी हुई। हंगामे के बाद सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ाते हुए, सीटी एसपी और एसएसपी को भी सीएम आवास के बाहर तैनात किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस मामले की जांच करेगी।

#FLASH Resolution to join NDA passed by Nitish Kumar led JDU #Bihar pic.twitter.com/SxzmnU9PrF
— ANI (@ANI) August 19, 2017

#Bihar: Security outside CM Nitish Kumar's residence in Patna increased after demonstration by Sharad Yadav & RJD supporters. pic.twitter.com/VRDXhMv7En
— ANI (@ANI) August 19, 2017

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad