Advertisement

अबॉर्शन कराने के लिए नहीं थे पैसे तो कर ली चोरी, जानें- प्रेमी जोड़े ने कैसे दिया लूट को अंजाम

कहावत है, प्रेम में सब जायज। मगर लूट भी ? रांची के एक प्रेमी जोड़े ने तो ऐसा ही किया। फेसबुक से दोनों की...
अबॉर्शन कराने के लिए नहीं थे पैसे तो कर ली चोरी, जानें- प्रेमी जोड़े ने कैसे दिया लूट को अंजाम

कहावत है, प्रेम में सब जायज। मगर लूट भी ? रांची के एक प्रेमी जोड़े ने तो ऐसा ही किया। फेसबुक से दोनों की दोस्‍ती हुई। दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच प्रेमिका गर्भवती हो गई। दोनों बच्‍चे से छुटकारा चाहते थे। अबॉर्शन लिए पैसे नहीं थे। बस रास्‍ता निकाला, योजना बनाई और लूट को अंजाम दे दिया। पकड़े जाने के बाद दोनों जेल की हवा खा रहे हैं।

पैसे की जरूरत को देखते हुए बीते 21 अप्रैल को प्रेमी-प्रेमिका अमन लिंडा और अलका कच्‍छप ने लूट की घटना को अंजाम दिया। रांची के बरियातू, नया टोला की रहने वाली बुजुर्ग महिला तबस्‍सुम खातून को निशाना बनाया और बैग ले उड़े। बैग में 19 हजार रुपये और एक मोबाइल था। अमन ने मोबाइल अपने एक मित्र को पांच हजार रुपये में बेच दिया। मित्र को नहीं मालूम था कि मोबाइल चोरी की है।

अमन प्रेमिका को लेकर अबॉर्शन कराने पहुंचा तो दो सौ रुपये की दवा में काम हो गया। अबॉर्शन के बाद बचे हुए पैसे नशा और दूसरी चीजों में दोनों ने उड़ा दिये। शिकार महिला तबस्‍सुम ने घटना के बाद एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आइटी सेल मोबाइल की मदद से अपराधियों को पकड़ने के लिए सक्रिय थी। मोबाइल का लोकेशन रांची के ही धुर्वा में ट्रेस हुआ तो मोबाइल रखने वाले युवक ने बताया कि उसने अपने मित्र अमन से खरीदी है। बस प्रेमी जोड़ा पुलिस के हत्‍थे चढ़ गये। पुलिस के अनुसार दोनों ने अपना अपराध कुबूल कर लिया है। दोनों संभ्रांत परिवार से हैं। लूट का कारण जान पुलिस वाले भी हैरान हो गये।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad