Advertisement

24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 635 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 14,053 हुई

देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 635 नए...
24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 635 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 14,053 हुई

देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 635 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 231 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज या स्वस्थ हुए हैं। नए मामलों की पुष्टि के बाद दिल्ली में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 14,053 हो गए है। जिसमें से 7,006 एक्टिव मामले हैं।वहीं, इस वायरस से अब तक 276 लोगों ने अपनी जान गंवाइ है।

देश में 1,39,911 मामले कोरोना पॉजिटिव

Covid19india.org के मुताबिक देश में कोरोना के 1,39,911 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें से 77,887 एक्टिव मामले हैं। स्वस्थ अथवा अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके मरीजों की संख्या 57,976 है। जबकि 4,039 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है।

महाराष्ट्र की सबसे खराब स्थिति

 

सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। राज्य में सोमवार तक कुल पॉजिटिव मामले 50,231 दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें से अभी 33,996 एक्टिव मामले हैं और 1,635 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में सबसे ज्यादा मामले आर्थिक राजधानी मुंबई से दर्ज किए जा रहे हैं। अब तक मुंबई में कोरोना के 30,546 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 988 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement