Advertisement

इंदौर में छह महीने की बच्ची की रेप के बाद हत्या

इंदौर में छह महीने की एक बच्ची की रेप के बाद हत्या करने का समसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची का शव यहां...
इंदौर में छह महीने की बच्ची की रेप के बाद हत्या

इंदौर में छह महीने की एक बच्ची की रेप के बाद हत्या करने का समसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची का शव यहां एक बिल्डिंग के बेसमेंट में मिला। पुलिस ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने के आरोपी सुनील भील को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस वक्त हुई है जब पूरा देश कठुआ में नाबालिग बच्ची की गैंप रेप के बाद हत्या और उन्नाव में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर नाबालिग से गैंग रेप का आरोप लगने के बाद उद्वेलित है। विधायक को इलाहाबाद हाइकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआइ ने गिरफ्तार कर लिया है। 

इस शर्मनाक वारदात के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आज मन बहुत व्यथित है, इंदौर की घटना ने आत्मा को झकझोर दिया है। इतनी छोटी बच्ची के साथ ऐसा घिनौना कृत्य। समाज को अपने अंदर झांकने की ज़रूरत है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार किया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सज़ा मिले।

मां से हुई थी आरोपी की बहस

इंदौर के डीआईजी एचसी मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएऩआइ को बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन, पीड़ित के परिवार ने गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नहीं लिया है। हालांकि, ये व्यक्ति रिश्ते में पीड़ित का चाचा लगता है। उन्होंने बताया कि आरोपी की बच्ची की मां से बहस हुई थी जिसके बाद उसने अपराध को अंजाम दिया।


पुलिस के मुता‌बिक, यह घटना एमजी रोड थाना की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब वहां पहुंची तो उसे बच्ची का शव मिला। शव पर खून भी लगा हुआ था। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को कंधे पर ले जाता दिखा है। सूत्रों के अनुसार शव का पोस्टमार्टम सरकारी एमवाइ अस्पताल में कराया कराया गय। रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की आशंका जताई गई है क्योंकि उसके नाजुक अंग पर चोट के निशान मिले हैं।

डीआइजी के अऩुसार आरोपी सुनील भील ने शुक्रवार की सुबह बच्ची का उस वक्त अपहरण कर लिया था जब वह राजवाड़ा फोर्ट के बाहर अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। आरोपी भी वहीं सो रहा था। आरोपी और बच्चे के अभिभावक बैलून बेचने का काम करते हैं। मिली सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सुबह 4.45 बजे बच्ची ले जाता दिख रहा है। वह बच्ची को वहां से 50 मीटर दूर एक बिल्डिंग की बेसमेंट में ले गया। बाद में दोपहर में वहां से बच्ची का शव बरामद किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad