6 कांग्रेस विधायकों ने हाईकमान को चिट्ठी भेजी है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कुर्सी से हटाने की मांग की है। वीरभद्र सिंह पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं।
गुजरात में कांग्रेस के कद्दावर नेता शंकर सिंह वाघेला ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता के ताैर पर इस्तीफा दे दिया है। लेकिन साफ तौर पर कहा है कि वह भाजपा में नहीं जाएंगे।
पूर्व गृह मंत्री संपत सिंह ने हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल सिंह गुर्जर के खिलाफ नोटबंदी के दौरान 500-1000 के पुराने नोट बंटवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में एक बार फिर दरार दिखाई दे रही है। सपा अध्यक्ष विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार के साथ हैं, तो शिवपाल यादव ने एनडीए के उम्मीदवार कोविंद को वोट देने का ‘मन बना लिया है।’
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने ट्विट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कांगेस नेता ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि लोगों को अब ये देख लेना चाहिए कि पीएम मोदी ने उन नेताओं के साथ क्या किया है, जिन्होंने गुजरात में उनका साथ दिया था।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस सोनम कपूर के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर खिंचाई की है। बिग बी का इस तरह का रिएक्शन बर्थडे विश की रिप्लाई न करने पर सामने आया है।