किसानों को राहत देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दलहन की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। अब एक सप्ताह और दलहन की सरकारी खरीद जारी रहेगी।
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों को क्रांतिकारी करार देते हुए लोगों से 2019 में उनकी सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है।
भुवनेश्व र में आयोजित भाजपा की दो-दिवसीय राष्ट्रीरय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को पार्टी के राष्ट्री य अध्यीक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनावों में भी निर्णायक विजय हासिल करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने मिशन ओडिशा को ध्याान में रखते हुए रोड शो किया। शो में लोगों ने पीएम मोदी का तहेदिल से स्वारगत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सूरत में रोड शो कर अपने गुजरात दौरे की शानदार शुरुआत की। केंद्र की सत्ता संभालने के बाद वह पहली बार सूरत पहुंचे थे, जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस रोड शो के जरिये भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों को बिगुल फूंक दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंबेडकर जयंती के मौके पर डिजिटल लेनदेन को सुगम बनाने के लिए भीम-आधार डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। यह पेमेंट सिस्टम खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जिनके पास डेबिट कार्ड, ई-वॉलेट और मोबाइल फोन नहीं है। इसे सफल बनाने के लिए एक रेफरल योजना भी शुरू की गई है। इसके तहत हर नए व्यक्ति को भीम एप से जोड़ने पर 10 रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
पंजाब और गोवा में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपनी प्रचार रणनीति में बदलाव किया है। पिछले दो साल से लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं ने नकारात्मक प्रचार अभियान से बचने का फैसला किया है।
आठ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा ने 5 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट भाजपा ने जीत ली है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई है।
महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए मोदी सरकार बेहतर कदम उठा रही है। महिलाओं को लेकर मोदी सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत अब महिलाओं को शादी के बाद पासपोर्ट पर नाम बदलने की जरूरत नहीं होगी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती के दिन मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में सांसदों से कहा कि वे भक्त प्रवर हनुमान जी की तरह कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहें।
भारत-बांग्लादेश के बीच आपसी सहयोग और विकास को ध्यान में रखते हुए शनिवार को 22 समझौते किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने साझा बयान जारी करके इन समझौते की जानकारी दी है।