सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में नाबाद शतक जमाकर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को आज नौ विकेट से जीत दिलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा ने बहुत जल्द परिणाम सामने ला दिए हैं। अमेरिका ने पाकिस्तान से साफ साफ कहा है कि पाक की धरती का इस्तेमाल भारत के खिलाफ षडयंत्र के लिए नहीं होना चाहिए। अमेरिका ने कहा कि पाक यह सुनिश्चित करेे कि उसकी जमीन से भारत केे खिलाफ हमले न हों। अमेरिका ने पाकिस्तान से ऐसे समय में यह बात कही है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में अमेेरिका में कहा था कि ‘भारत के पड़ोस में आतंकवाद फल-फूल रहा है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा की दोस्ती पर शिवसेना ने कटाक्ष किया है। भाजपा की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर कार्यकाल समाप्त होने के बाद अमेरिकी राष्टपति भारत में बस जाएं।
भारत में कटे होंठ और तालु के 72,000 से अधिक एेसे मामले हैं, जिनका अब तक उपचार नहीं हो सका है। इस विषय में अध्ययन करने वाले अनुसंधानकर्ताओं ने स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रयास करने के सुझाव दिये हैं। खराब पोषण और प्रसव पूर्व देखरेख की कमी के कारण निम्न और मध्यम आय वाले देशों में नवजात बच्चों में कटे होंठ और तालु के मामले देखने को मिलते हैं।
पुरानी दिल्ली की हर एक गली अपने आप में इतिहास समेटे हुए है। जब इन गलियों से हम गुजरते हैं तो कहीं से जायकों की खुशबू आती है तो कहीं हाथों की बेहतरीन कारीगरी का नमूना आंखों में बस सा जाता है। कभी शाहजहांबाद के नाम से मशहूर इस शहर की इसी सांस्कृतिक विरासत को समझने और नई पीढ़ी को उससे रूबरू कराने के मकसद से इंडिया सिटी वाक्स ने बुधवार को डेल्ही वाक्स का आयोजन किया।
पांच देशों की यात्रा पर गए पीएम मोदी गुरुवार को मैक्सिको से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। अमेरिका के बाद मैक्सिको पहुंचे मोदी ने मैक्सिकन राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त बयान में बताया कि एनएसजी में भारत की सदस्यता को लेकर मैक्सिको ने भी अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा भारत और मैक्सिको अब नए क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग के साथ आगे बढ़ने पर राजी हो गए हैं।
श्रीमान स्पीकर, श्रीमान उप राष्ट्रपति, अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिष्ठित सदस्यगण, देवियों एवं सज्जनों, मैं अमेरिकी कांग्रेस की इस संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए दिए गए निमंत्रण से काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस भव्य कैपीटोल के द्वार खोलने के लिए श्रीमान स्पीकर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
ओलंपिक खेलों से पहले आत्मविश्वास जुटाने की कवायद में भारतीय हाकी टीम शुक्रवार से लंदन में शुरू हो रही चैंपियंस ट्राफी में पोडियम पर जगह बनाने के इरादे से उतरेगी जिसमें उसका सामना शुरूआती मैच में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जर्मनी से है। भारत ने अब तक चैम्पियंस टाफी में सिर्फ एक बार 1982 में एम्सटर्डम में कांस्य पदक जीता है। इसके बाद सात मौकों पर भारत कांस्य पदक का मुकाबला हार गया। पिछली दो चैम्पियंस ट्राफी 2012 (मेलबर्न) और 2014 (भुवनेश्वर) में भारत चौथे स्थान पर रहा।
धर्मशाला और रांची समेत छह नये टेस्ट केंद्र भारतीय क्रिकेट टीम के सितंबर में न्यूजीलैंड सीरीज से शुरू होने वाले व्यस्त घरेलू सत्र के दौरान पहली बार पांच दिवसीय मैचों की मेजबानी करेंगे। भारतीय टीम का आगामी सत्र में काफी व्यस्त अंतरराष्टीय कार्यक्रम है, जिसमें बीसीसीआई ने 13 टेस्ट, आठ एक दिवसीय अंतरराष्टीय और तीन टी20 अंतरराष्टीय मैच शामिल किये हैं। बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के ने एक बयान में कहा कि राजकोट, विजाग, पुणे, धर्मशाला, रांची और इंदौर को पिछले साल नवंबर में टेस्ट केंद्र के रूप में अपग्रेड किया गया, जो पहली बार पांच दिवसीय मैचों की मेजबानी करेंगे।