Advertisement

Search Result : "India s democracy and institutions."

यशवंत सिन्‍हा बोले, एनएसजी पर उतावलापन मोदी सरकार की बेतुकी कवायद

यशवंत सिन्‍हा बोले, एनएसजी पर उतावलापन मोदी सरकार की बेतुकी कवायद

पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने एनएसजी की सदस्यता पाने के लिए देश के पुरजोर प्रयासों पर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी और सदस्यता पाकर भारत को कोई फायदा नहीं होगा, नुकसान ही होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोग उसे हर दिन गुमराह कर रहे हैं।
गैर-एनपीटी देशों के प्रवेश पर फिर हो सकती है एनएसजी की बैठक

गैर-एनपीटी देशों के प्रवेश पर फिर हो सकती है एनएसजी की बैठक

भारत सहित परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर दस्तखत नहीं करने वाले देशों की सदस्यता पर चर्चा के लिए परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की एक बार फिर बैठक हो सकती है। इस बीच, भारत ने रविवार को चीन को स्पष्ट कर दिया कि द्विपक्षीय संबंधों में आगे बढ़ने के लिए भारत के हितों का ख्याल रखना जरूरी है।
सीआरपीएफ काफिले पर हमले को लेकर राजनाथ ने लगाया पाकिस्तान पर आरोप

सीआरपीएफ काफिले पर हमले को लेकर राजनाथ ने लगाया पाकिस्तान पर आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान पर भारत को अस्थिर करने का आरोप लगाया। शनिवार को श्रीनगर के पास हुआ हमला हाल के वर्षों में सुरक्षा बलों पर होने वाला भीषण हमला था जिसमें सीआरपीएफ के आठ जवान शहीद हो गए और 21 अन्य घायल हो गए।
कुंबले के टिप्स भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएंगे : रहाणे

कुंबले के टिप्स भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएंगे : रहाणे

मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि उनके टिप्स भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएंगे।
भारत को सदस्यता न देने पर अमेरिकी सीनेटर ने की एनएसजी की प्रशंसा

भारत को सदस्यता न देने पर अमेरिकी सीनेटर ने की एनएसजी की प्रशंसा

अमेरिका के एक सीनेटर ने भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता नहीं देने का फैसला करने के लिए एनएसजी की प्रशंसा की है।
अड़ियल चीन एनएसजी पर आखिरकार नहीं माना, भारत की संभावना हुई धूूमिल

अड़ियल चीन एनएसजी पर आखिरकार नहीं माना, भारत की संभावना हुई धूूमिल

सियोल में शीर्षस्‍तर की बातचीत खतम हो चुकी है। बैठक के नतीजे की अौपचारिक घोषणा होना बाकी है। सदस्‍यता पर भारत की संभावना धूमिल हो गर्इ हैं। अड़ियल चीन अंत तक भारत के विरोध में कायम रहा। उसने आपूर्तिकर्ता समूह में भारत के प्रवेश पर समर्थन देने से साफ इनकार किया है। हालांकि ग्रुप के 48 देशों मेंं से 47 देशों ने अपनी सहमति दे दी है। लेकिन इससे भारत को कोई विशेष फायदा नहीं हुआ। चीन का कहना है कि एनएसजी के नियमों का पालन किए बिना वह भारत के प्रवेश का समर्थन नहीं करेगा।
कांग्रेस का हमला : एनएसजी पर पीएम मोदी ने देश को किया शर्मसार

कांग्रेस का हमला : एनएसजी पर पीएम मोदी ने देश को किया शर्मसार

एनएसजी की सदस्‍यता हासिल करने में मोदी सरकार की नाकामी के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि यह भारत के लिए शर्मनाक है। पीएम मोदी ने इस पूरे मसले पर देश को शर्मसार किया है।
ताशकंद में शी से मिले मोदी, मांगा एनएसजी के लिए समर्थन

ताशकंद में शी से मिले मोदी, मांगा एनएसजी के लिए समर्थन

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में भाग लेने गुरुवार को ताशकंद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता के लिए समर्थन मांगा। प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि सियोल में चल रहे एनएसजी के पूर्ण अधिवेशन के समक्ष पेश भारत के आवेदन का निष्पक्ष और उद्देश्यपरक मूल्यांकन किया जाए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement