Advertisement

Search Result : "Congress leader K. C. Venugopal"

पंजाब में सिद्धू और प्रगट को लेकर कैप्टन ने की राहुल से चर्चा

पंजाब में सिद्धू और प्रगट को लेकर कैप्टन ने की राहुल से चर्चा

पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी कांग्रेस प्रदेश में होने वाली हर राजनीतिक हलचल का विश्लेषण कर रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ समीक्षा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
एससी-एसटी और अल्‍पसंख्‍यकों की सुरक्षा में मोदी रहे नाकाम : सोनिया

एससी-एसटी और अल्‍पसंख्‍यकों की सुरक्षा में मोदी रहे नाकाम : सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कश्‍मीर तथा गुजरात की हिंसा सहित मजदूरों की हालत और बढ़ती बेरोजगारी पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। बुधवार को संसद की कार्यवाही से पहले कांग्रेस संसदीय बोर्ड की बैठक में उन्‍होंने कश्‍मीर की हिंसा और गुजरात में दलितो की पिटाई के मुद्दे पर पीएम मोदी की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि सरकार एससी-एसटी और अल्‍पसंख्‍यकों की सुरक्षा में पूरी तरह नाकाम रही है।
75 पार भाजपा नेताआें को अलविदा, क्‍या अगला शिकार आनंदी बेेन होंगी?

75 पार भाजपा नेताआें को अलविदा, क्‍या अगला शिकार आनंदी बेेन होंगी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह जब से देश और भाजपा की कमान संभाले हैं तब से पार्टी के 75 साल पार हो चुके बड़े-बुजुर्ग नेताओंं को धीरे-धीरे किनारे किया जा रहा है। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी को मार्गदर्शक का दर्जा देकर सक्रिय राजनीति से अलग किया गया। शांता कुमार और यशवंत सिन्हा को भी अलग-थलग कर दिया गया। इसके बाद मध्‍य प्रदेश के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर और सरताज सिंह समेत कुछ अन्य मंत्रियों को राज्य मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया।
स्‍वर्ण मंदिर में बर्तन धो केजरीवाल बोले, अनजाने में हो गई भूल, माफ करें

स्‍वर्ण मंदिर में बर्तन धो केजरीवाल बोले, अनजाने में हो गई भूल, माफ करें

पंजाब में पिछले दिनों सिखों से जुड़े कुछ मुद्दों पर विवाद खड़ा हो जाने के बाद सोमवार को क्षमा मांगने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बरतन साफ किए। स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से बता करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अनजाने में हम लोगों से कुछ गलतियां हो गई थीं, उसी का पश्‍चाताप करने हम यहां आए हैं। क्षमायाचना के लिए हमने दरबार साहेब की सेवा की। सेवा करने से हमें तृप्ती और बहुत शांति मिली।
साफ बरतनों को धोने वाले केजरीवाल से कांग्रेस बोली, अपना नाम माफी लाल रखें

साफ बरतनों को धोने वाले केजरीवाल से कांग्रेस बोली, अपना नाम माफी लाल रखें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्‍वर्ण मंदिर में लगभग 25 मिनट तक लंगर हाल में बर्तन साफ करने की सेवा की तथा श्री अकाल तख्त पर जाकर अरदास की और कड़ाह प्रसाद चढ़ाया। बताया जाता है कि केजरीवाल स्वर्ण मंदिर में माफी मांगने के लिए पहुंचे थे लेकिन वहां वो बर्तन साफ करने को लेकर नए विवाद में घिर गये हैं।
यूपी में राज बब्‍बर से टकराएंगी सलमा आगा, करेंगी भाजपा का प्रचार

यूपी में राज बब्‍बर से टकराएंगी सलमा आगा, करेंगी भाजपा का प्रचार

कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश में राज बब्‍बर को अध्‍यक्ष बनाकर सूबे में विधानसभा चुनाव जीतने की कड़ी चुनौती दी है। बब्‍बर को यूपी में कड़ी टक्‍कर मिलेगी इसमें कोई संदेह नहीं। निकाह मूवी में राज बब्‍बर के साथ काम कर चुकी मशहूर अभिनेत्री सलमा आगा भी अब उनको चुनौती पेश करेंगी। आगा उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगी।
सुनंदा पुष्कर मामला: पाक पत्रकार मेहर तरार से दिल्ली में हुई पूछताछ

सुनंदा पुष्कर मामला: पाक पत्रकार मेहर तरार से दिल्ली में हुई पूछताछ

कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से कुछ घंटे पहले उनके साथ ट्विटर पर हुए विवाद में शामिल पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की है। इससे पहले भी फरवरी में मेहर तरार की पसंद के अनुसार नई दिल्ली के एक प्रमुख होटल में उनसे पूछताछ हुई थी।
अरूणाचल प्रदेश: देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पेमा खांडू

अरूणाचल प्रदेश: देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पेमा खांडू

अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता पेमा खांडू ने आज राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण के साथ ही 37 वर्षीय खांडू देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए।
सर्वदलीय बैठक में जीएसटी पर सहमति के संकेत, मोदी ने जताया आभार

सर्वदलीय बैठक में जीएसटी पर सहमति के संकेत, मोदी ने जताया आभार

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक के दौरान केंद्र की मोदी सरकार को बड़ी कामयाबी मिलती नजर आ रही है। विपक्षी दलों की ओर से भी बिल पर समर्थन के सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस ‘जन समर्थक, विकास समर्थक’ किसी भी विधेयक का समर्थन करेगी।
मुसलमानों पर बयान से पलटे रिपब्लिकन नेता, बोले तोड़ा-मरोड़ा गया

मुसलमानों पर बयान से पलटे रिपब्लिकन नेता, बोले तोड़ा-मरोड़ा गया

अमेरिका के एक शीर्ष रिपब्लिकन नेता ने शरिया कानून में विश्वास रखने वाले मुसलमानों को अमेरिका से निष्कासित करने के अपने बयान पर यू टर्न लेते हुए कहा कि मीडिया ने उनका बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement