Advertisement

Search Result : "Congress leader K. C. Venugopal"

यूपी में हमारी सरकार बनेगी, अच्‍छे दिन बुरे दिन में बदल गए हैं : मायावती

यूपी में हमारी सरकार बनेगी, अच्‍छे दिन बुरे दिन में बदल गए हैं : मायावती

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी चुनावी मुहिम का आगाज करते हुए आगरा में बड़ी रैली की। बसपा अध्यक्ष ने रैली में इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया। पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्‍होंने कहा कि अच्‍छे दिन अब बुरे दिनों में तब्‍दील हो गए हैं।
मोदी के पास बलूचिस्तान के लिए वक्त है, पर पीड़ित दलितों के लिए नहीं: कांग्रेस

मोदी के पास बलूचिस्तान के लिए वक्त है, पर पीड़ित दलितों के लिए नहीं: कांग्रेस

दलितों पर हाल में हुए कुछ हमलों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को राष्ट्रपति से मुलाकात कर इस मामले मं दखल देने का अनुराध किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी के पास बलूचिस्तान के लोगों के बारे में सोचने के लिए तो वक्त है, लेकिन वह अपने गृह राज्य गुजरात में अत्याचार के शिकार हुए दलितों से मुलाकात का समय नहीं निकाल पाते।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने राजीव गांधी का बयान ट्वीट कर विवाद खड़ा किया

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने राजीव गांधी का बयान ट्वीट कर विवाद खड़ा किया

कांग्रेस पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के एक विवादित बयान को ट्वीट कर विवाद खड़ा कर दिया। राजीव गांधी की जयंती के अवसर प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 1984 के सिख विरोधी दंगे के बाद गांधी द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान को पोस्ट करने से हंगामा मच गया। हालांकि बाद में पार्टी ने ट्वीट को हटा लिया और अपना अकाउंट हैक किए जाने का दावा किया।
राजीव गांधी को 72वें जन्मदिवस पर देश ने याद किया

राजीव गांधी को 72वें जन्मदिवस पर देश ने याद किया

राष्ट्र ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके 72वें जन्मदिवस के मौके पर आज स्मरण किया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से श्रंद्धाजलि अर्पित करने नहीं पहुंच सकीं।
कांग्रेस की सामाजिक समरसता, यूपी के दलित-सवर्ण अब साथ चखेंगे भीम भोज

कांग्रेस की सामाजिक समरसता, यूपी के दलित-सवर्ण अब साथ चखेंगे भीम भोज

उत्‍तर प्रदेश में अपनी खोई पैैठ बढ़ाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है। अंबेडकर की विचारधारा को ध्‍यान में रखते हुए दलित समाज को अपने से जोड़ने के लिए पार्टी ने भीम ज्‍योति यात्रा का पिछले साल सफल आयोजन किया। अब वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्‍त को भीम भोज का आयोजन करेगी।
भाजपा परिवारवाद के बिना काम करने की मिसाल दुनिया को देगी : पीएम मोदी

भाजपा परिवारवाद के बिना काम करने की मिसाल दुनिया को देगी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखी। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के प्लॉट नंबर- 6 पर अगले दो वर्षों में नया हाईटेक दफ्तर बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नया मुख्यालय राष्ट्रहित को समर्पित होगा। उन्‍होंने कहा कि लोकलुभावनी बात से भीड़ मिल जाती है पर संगठन नहीं मिलता। पीएम ने कहा कि भाजपा देश के सामने यह मिसाल रखेगी कि बिना परिवारवाद के संगठन कैसे काम करता है।
जब घर में आग लगी है तो प्रधानमंत्री कुछ और बात कर रहे हैं: आजाद

जब घर में आग लगी है तो प्रधानमंत्री कुछ और बात कर रहे हैं: आजाद

कश्मीर में शांति सुनिश्चित करने और वहां जारी हिंसा पर लगाम कसने की कड़ी वकालत करते हुए कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बलूचिस्तान जैसे दूसरे मुद्दों पर बात करने से पहले सुनिश्चित करना चाहिए कि घाटी में स्थिति नियंत्रण में लाई जाए। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जब घर में आग लगी है तो प्रधानमंत्री कुछ और बात कर रहे हैं।
कांग्रेस बोली, पीएम मोदी जस्टिस ठाकुर की सलाह पर गौर करें

कांग्रेस बोली, पीएम मोदी जस्टिस ठाकुर की सलाह पर गौर करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में न्यायाधीशों की नियुक्ति का उल्लेख नहीं होने को लेकर प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर द्वारा निराशा जताए जाने पर विपक्षी दलों ने भी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री को शीर्ष न्यायाधीश की सलाह पर ध्यान देना चाहिए।
कभी समर्थकों से घिरी रहने वाली उमा भारती आज पड़ गईं अकेली

कभी समर्थकों से घिरी रहने वाली उमा भारती आज पड़ गईं अकेली

कभी भाजपा की फायर ब्रांड नेता रहीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती हमेशा भीड़ से घिरी रहती थीं। जहां जातीं समर्थकों का हुजूम उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ता था। लेकिन आज स्थिति बिल्कुल उलट गई है। उमा भारती अब हर जगह अकेली दिखाई देती हैं। केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद आगे पीछे रहने वाले समर्थक नदारद हैं। और तो और देश के किसी हिस्से में पहुंचने पर स्वागत के लिए समर्थकों का जो हुजूम उमड़ पड़ता था आज वह भी कहीं दिखाई नहीं देता।
मोदी-शाह लोगों को मूर्ख बनाने की कला में माहिर : दिग्‍गी

मोदी-शाह लोगों को मूर्ख बनाने की कला में माहिर : दिग्‍गी

कांग्रेस महासचिव दिग्वजिय सिंह ने नेहरू-गांधी परिवार की आलोचना करने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में अपने दौरे में काकोरी में कहा था, "हमें आज़ादी मिले 70 साल हो गए हैं, लेकिन देश में कोई विकास नहीं हुआ है क्योंकि 60 साल से एक ही पार्टी सत्ता में रही।" शाह के इसी बयान पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement