Advertisement

Search Result : "सपना फिर टूटा"

फिर चला जेसन राय का बल्ला, इंग्लैंड जीता

फिर चला जेसन राय का बल्ला, इंग्लैंड जीता

जेसन राय नया बल्लेबाजी रिकार्ड बनाने से पांच रन से चूक गये, लेकिन उनकी 162 रन की शानदार पारी से इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत दर्ज कर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
गैर-एनपीटी देशों के प्रवेश पर फिर हो सकती है एनएसजी की बैठक

गैर-एनपीटी देशों के प्रवेश पर फिर हो सकती है एनएसजी की बैठक

भारत सहित परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर दस्तखत नहीं करने वाले देशों की सदस्यता पर चर्चा के लिए परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की एक बार फिर बैठक हो सकती है। इस बीच, भारत ने रविवार को चीन को स्पष्ट कर दिया कि द्विपक्षीय संबंधों में आगे बढ़ने के लिए भारत के हितों का ख्याल रखना जरूरी है।
उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइलों का परीक्षण, भड़का अमेरिका-द.कोरिया

उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइलों का परीक्षण, भड़का अमेरिका-द.कोरिया

उत्तर कोरिया ने बुधवार को मध्यम दूरी के दो नए शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल मुसुदन का परीक्षण किया। हालांकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने दोनों परीक्षणों के विफल होने का दावा किया है। लेकिन इसके बावजूद दोनों ही देश उत्तर कोरिया द्वारा प्रतिबंधों के बावजूद ऐसे परीक्षण करने से सख्त नाराज हैं।
…तो एक बार फिर शीला दीक्षित होंगी केजरीवाल के सामने

…तो एक बार फिर शीला दीक्षित होंगी केजरीवाल के सामने

कांग्रेस महासचिव कमलनाथ के पंजाब का प्रभार छोड़ने की घोषणा के बाद अब इसे लेकर अटकलें तेज हैं कि पंजाब का प्रभार किसे मिलेगा। पंजाब में अगले वर्ष के आरंभ में ही चुनाव होने हैं इसलिए कांग्रेस से किसी वरिष्ठ नेता को ही यह जिम्मेदारी दिए जाने की बात चल रही है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि तीन बार दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुकीं शीला दीक्षित को कमान दी जा सकती है।
टमाटर फिर लाल, दाम 80 रुपये किलो तक पहुंचे

टमाटर फिर लाल, दाम 80 रुपये किलो तक पहुंचे

कुछ दिन पहले प्याज के गिरते दामों ने किसानों को रुलाया तो अब टमाटर के दामों में अचानक आई तेजी आम आदमी के रसोई का बजट गड़बड़ाने लगी है। सिर्फ 15 दिनों में टमाटर के भाव दोगुने तक हो गये हैं। इस तेजी के पीछे मोटी वजह टमाटर की कम आवक है। देश की कई मंडियों में टमाटर के खुदरा दाम 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गये हैं। इस तेजी ने आम लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ा दिया है।
चीन को रोककर नहीं पूरा हो सकता भारत का सपना: चीनी मीडिया

चीन को रोककर नहीं पूरा हो सकता भारत का सपना: चीनी मीडिया

भारत और अमेरिका के संबंधों के अभूतपूर्व स्तर तक पहुंचने का हवाला देते हुए चीन के एक सरकारी अखबार ने बुधवार को कहा कि भारत चीन को रोककर या एक पक्ष को दूसरे के खिलाफ खड़ा करके नहीं उभर सकता है।
बांग्लादेश में फिर हुई एक हिंदू पुजारी की निर्मम हत्या

बांग्लादेश में फिर हुई एक हिंदू पुजारी की निर्मम हत्या

बांग्लादेश में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के तीन संदिग्ध हमलावरों ने धारदार हथियारों से एक 70 वर्षीय हिंदू पुजारी की हत्या कर दी। मुस्लिम बहुल इस देश में अल्पसंख्यकों तथा धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम चरमपंथियों के सिलसिलेवार हमलों की यह ताजा घटना है और इस साल यह दूसरे पुजारी की हत्या है।
रितेश-जेनेलिया के घर फिर खुशखबरी

रितेश-जेनेलिया के घर फिर खुशखबरी

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा देशमुख एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। उनके घर दूसरे बेटे ने जन्म लिया है। पहले भी उनका एक बेटा रियान है।
गजेंद्र चौहान के नेतृत्व वाले एफटीआईआई में फिर से उबाल

गजेंद्र चौहान के नेतृत्व वाले एफटीआईआई में फिर से उबाल

एक साल बाद गजेंद्र चौहान के नेतृत्व में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) फिर से विवादों में है। वजह है इंस्टीटयूट में एक बड़े बदलाव की आहट है। नया प्रशासन, एफटीआईआई को डिजिटल मीडिया यूनिवर्सिटी में तब्दील करने पर विचार कर रहा है। गवर्निंग काउंसिल के वाइस चेयरमैन बीपी सिंह के अनुसार एक जून को होने वाली अकादमिक काउंसिल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी। विचाराधीन नई योजना के तहत कुल 22 कोर्स चुने गए हैं। इनमें फिल्म, टेलीविजन,रेडियो और गेम्स से जुड़े कम अवधि के कोर्स भी शामिल हैं। संस्थान में अभी 11 कोर्स हैं जिनमें सात फिल्म मेकिंग के हैं और चार टेलीविजन से संबंधित।
Advertisement
Advertisement
Advertisement