Advertisement

Search Result : "श्रीलंका संकट"

मंगलवार से 3 देशों की यात्रा पर मोदी

मंगलवार से 3 देशों की यात्रा पर मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका, मॉरीशस और सेशेल्स की पांच दिवसीय यात्रा पर कल रवाना होंगे और उम्मीद है कि इससे देश के हिंद महासागर क्षेत्रा के देशों से रिश्ते और प्रगाढ होंगे। इसके साथ ही यह भी उम्मीद है कि इस यात्रा के दौरान मोदी श्रीलंका में तमिलों के गढ़ जफना का भी दौरा करेंगे।
मोदी की यात्रा से पहले श्रीलंका का झटका

मोदी की यात्रा से पहले श्रीलंका का झटका

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्रीलंका दौरे से पहले प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने यह कह कर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर भारतीय मछुआरे श्रीलंका के जल क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो उन्हें गोली मारी जा सकती है। उन्होंने भारतीय मछुआरों पर उत्तरी श्रीलंका के मछुआरों की आजीविका छीनने का आरोप लगाते हुए तमिल तांती टीवी से कहा अगर कोई मेरे घर में घुसने की कोशिश करता है तो मैं गोली मार सकता हूं। अगर वह मारा जाता है तो कानून मुझे ऐसा करने की अनुमति देता है।
श्रीलंका-मालदीव, बने मोदी की चुनौती

श्रीलंका-मालदीव, बने मोदी की चुनौती

भारत की विदेश नीति में दक्षता का अभाव झलकने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव के प्रतिकूल रवैये की वजह से अपनी विदेश यात्रा स्थगित करनी पड़ी। उधर, श्रीलंका ने सीधे-सीधे भारत को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई भारतीय मछुआरा उनके समुद्र में आता है तो उसे गोली से उड़ा दिया जाएगा।
राष्ट्रीय संकट पैदा कर रही है भाजपा- शिवसेना

राष्ट्रीय संकट पैदा कर रही है भाजपा- शिवसेना

जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने वाली भाजपा पर उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने आज निशाना साधते हुए कहा है कि भगवा पार्टी मुफ्ती मोहम्मद सईद की सरकार के साथ जुड़कर अपनी उंगलियां तो जला ही रही है, साथ ही इससे पूरे देश के लिए संकट भी पैदा हो सकता है।
सल्लू भाई का संकट

सल्लू भाई का संकट

सलमान खान पर अदालत में दो मामले चल रहे हैं। फैसला किसी भी क्षण हो सकता है। यदि उन्हें सजा हुई तो कई निर्माता-निर्देशक मुसीबत में आ जाएंगे, पहली बार शायद होगा कि ईद पर उनकी कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं होगी। फिल्मों की शूटिंग अटकने से करोड़ों रुपयों का नुकसान होगा
कोलंबो में चीन ने फिर भेजी पनडुब्बियां

कोलंबो में चीन ने फिर भेजी पनडुब्बियां

श्रीलंका की पिछली महिंदा राजपक्षे सरकार के समय कोलंबो बंदरगाह के निर्माण में मदद करने वाले चीन द्वारा उस बंदरगाह पर बार-बार अपनी पनडुब्बियां भेजने से विवाद बढ़ता जा रहा है। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति मै‌त्रीपाला सिरीसेना की सरकार ने चीन के इस कदम का कड़ा विरोध किया है जबकि चीन ने कहा है कि उसकी पनडुब्बियां वहां सिर्फ ईधन भरने के लिए रुकी थीं।
आप में संकट की सभी कहानियां काल्पनिक: यादव

आप में संकट की सभी कहानियां काल्पनिक: यादव

आम आदमी पार्टी में चल रही खींचतान के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि पार्टी में संकट से जुड़ी सभी खबरें काल्पनिक हैं और यह समय चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद काम करने का है न कि छोटी हरकतों में उलझने का।
विश्व कपः श्रीलंका क्वार्टर फाइनल के करीब

विश्व कपः श्रीलंका क्वार्टर फाइनल के करीब

संगकारा ने अपने करिअर का 23वां और सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 86 गेंदें खेलीं तथा 11 चौके और दो छक्के लगाए। संगकारा ने 70 गेंदों में शतक पूरा किया जो श्रीलंका की तरफ से विश्व कप में सबसे तेज शतक भी है। दूसरी तरफ 25 वर्षीय तिरिमाने इस टूर्नामेंट में सैकड़ा जड़ने वाले सबसे कम उम्र के श्रीलंकाई बल्लेबाज बने। उन्होंने 143 गेंदें खेलीं तथा 13 चौके और दो छक्के लगाए।
संकट से उबर रही है स्पाइसजेट

संकट से उबर रही है स्पाइसजेट

वर्ष 2014 के आखिरी तिमाही में गंभीर वित्तीय संकट में फंसी देश की बजट एयरलाइन स्पाइसजेट तेजी से आर्थिक संकट से उबर रही है। एयरलाइन कंपनी को नए प्रवर्तक अजय सिंह से 1500 करोड़ रुपये के प्रस्तावित पूंजी निवेश में से 400 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त बुधवार तक मिलने की संभावना है।
अनाज उत्पादन में कमी की आशंका

अनाज उत्पादन में कमी की आशंका

चालू वर्ष में देश में अनाज उत्पादन में 85 लाख टन कमी की आशंका जताई गई है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 3 फीसदी की कमी है। इस अनुमान से देश में विकास दर में कमी आने और किसानों के लिए और संकट की स्थिति आने की आशंका है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement