भाजपा सांसद किरण खेर का कहना है कि महिला से छेड़छाड़ मामले में चंडीगढ़ पुलिस पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं था, इसमें हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे और एक अन्य व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।
पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में महिलाओं का रेप होने से जुड़ी विवादास्पद बयान के बाद सुर्खियों में आई रूपा गांगुली को भाजपा ने महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह लॉकेट चटर्जी को पार्टी की महिला इकाई का अध्यक्ष बनाया है।
कांग्रेस के मुख्य सचेतक और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कानूनी नोटिस में आरोप लगाया कि उनके खिलाफ नंद कुमार सिंह चौहान ने दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रसारित किया।
बॉलीवुड की बेमिसाल अदाकारा शबाना आजमी ने कहा कि भारत में फिल्म प्रमाणन के लिए जिस तरह की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, वह सही नहीं है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीएफसीबी) का काम फिल्मों में काट-छांट करना नहीं, बल्कि उसे वर्गीकृत करना है।
उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग के उम्मीदवार को लेकर भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक सोमवार शाम होने जा रही है। बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है। विपक्ष पहले ही गोपालकृष्ण गांधी को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुका है।
मशहूर राइटर शोभा डे ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के चेयरमैन पहलाज निहलानी को खुली चुनौती दी है। शोभा ने कहा है कि वो ‘गाय’, ‘गुजरात’, ‘दंगा’ और ‘हिंदुत्व’ जैसे शब्द बोलेंगी और उन्हें जो करना हो कर लें।
सीबीआई के शिकंजे में फंसे आरजेडी सु्प्रीमो लालू यादव के समर्थन में अब कांग्रेस खुलकर सामने आई है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने आज उनके पक्ष्ा में बयान देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भ्ाी निशाना साधा है।