दिल्ली स्थित भारतीय महिला प्रेस क्लब (इंडियन वीमेन्स प्रेस कार्प्स) के वर्ष 2016-17 के लिए हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार सुषमा रामचंद्रन को सर्वसहमति से अध्यक्ष चुन लिया गया है। जबकि प्रबंधन कमेटी में पत्रकार कुमकुम चड्ढा और पत्रकार रेणु अगल को उपाध्यक्ष चुना गया है। पत्रकार अरुणा सिंह महासचिव, स्वतंत्र पत्रकार गीताश्री ज्वाइंट सेक्रेटरी और ‘दि ट्रिब्यून’ की पत्रकार अदिति टंडन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जी एन साईबाबा को आज जमानत दे दी, जिन्हें कथित माओवादी संपर्कों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान आज शीर्ष अदालत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार उनके प्रति अत्यंत अन्यायपूर्ण रही है।
कांग्रेस ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट के आधार पर गुजरात की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अब्दासा से विधायक शक्तिसिंह गोहिल ने कहा है कि गुजरात विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन पेश सीएजी की रिपोर्ट राज्य में खुलेआम जारी भ्रष्टाचार और सरकार की अक्षमता का प्रमाणित दस्तावेज है।
हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचसीयू) में विवादित कुलपति अप्पा राव पोडिले के काम पर लौटने के बाद तनाव के बीच जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार बुधवार को हैदराबाद पहुंचे। हालांकि उन्हें संस्थान के भीतर सभा को संबोधित करने की इजाजत नहीं दी गई।
डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने आज ऐरीजोना में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आयोजित प्राइमरी में जीत दर्ज की लेकिन उटा में दोनों उम्मीदवारों को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से हार का सामना करना पड़ा।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी। देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद कन्हैया को अदालत ने कुछ शर्तों के साथ छह महीने की अंतरिम जमानत दी है।
मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के भर्ती घोटाला मामले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को भोपाल की एक स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई। यह मामला उस समय का है, जब सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
खतरनाक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी एक वीडियो के जरिये दी गई है जिसमें इन सोशल साइटों पर आतंकवादियों से संबंधित सामग्रियों को ब्लॉक करने का मजाक उड़ाया गया है।