भारत और चीन के बीच दिल्ली में 18वें दौर की सीमा वार्ता आज से शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले साल सत्ता संभालने के बाद यह दोनों देशों के बीच पहले चरण की सीमा वार्ता है।
उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 38 लोग मारे गए। देश में 28 मार्च को चुनाव होने हैं और बोकोहरम के नेता ने मतदान में व्यवधान डालने की धमकी दी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी को जनता ने बंपर बहुमत से जिताया है। चुनाव के इन नतीजों की राजनीति के महारथी अलग-अलग अंजाज में व्याख्या कर रहे हैं। हम भी इस बारे में अपने पाठकों की राय जानना चाहते हैं।
क्या इस बार दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ मतदान होगा? जिस तरह इस बार समाज के हर तबके के लोगों में मतदान में हिस्सेदारी कर रहे हैं उसे देखकर लगता है कि राजधानी में इससे पहले के चुनावों के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं। मतदान जारी है।