टेलीविज़न पर चलने वाले विभिन्न प्रोग्राम के तहत तमाम राजनैतिक लोगों द्वारा अपने साथ अपनी पार्टी का चुनाव चिह्न भी प्रदर्शित किए जाने के खिलाफ दायर याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा ख़ारिज कर दी गयी। कहा कि इस बारे में चुनाव आयोग का आदेश विधि सम्मत है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सात मुस्लिम बहुल देशों से आने वाले शरणार्थियों और वीजा धारकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध के शासकीय आदेश के विरोध में सैकड़ों लोगों ने न्यूयॉर्क में लगातार दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी (सपा) में सत्ता परिवर्तन के बाद हाशिये पर पहुंचे वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव नई पार्टी बनाएंगे। शिवपाल ने जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद नुमाइश पंडाल में आयोजित जनसभा में एलान किया कि वह 11 मार्च के बाद नई पार्टी बनाएंगे। इसी तारीख को विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आएंगे।
उत्तर प्रदेश की राजधानी में सपा-कांग्रेस के गठजोड़ के बाद संभवत: शक्ति प्रदर्शन के रूप में किया गया राहुल गांधी और अखिलेश यादव का रोड शो जब पुराने लखनऊ में एक जनसभा में तब्दील हुआ तो उत्साह से लवरेज नजर आये दोनों ही नेताओं ने भाजपा और बसपा को सत्ता में आने से रोकने तथा विकास की राजनीति करने का संकल्प दोहराया।
सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग करते हुए जाट संगठनों के सदस्यों ने हरियाणा के ज्यादातर जिलों में आज अपना आंदोलन शुरू किया। ताजा आंदोलन का आह्वान कुछ जाट संगठनों की ओर से किया गया है, इनमें विशेष रूप से यशपाल मलिक के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (एआईजेएएसएस) से जुड़े लोग शामिल हैं।
नोटबंदी से बने गतिरोध की वजह से भारत की सकल घरेलू उत्पाद :जीडीपी: वृद्धि अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में करीब 6 प्रतिशत रह सकती है जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में यह और धीमी पड़कर 5.7 प्रतिशत रह सकती है। नोमुरा की रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड टंप के शपथ- ग्रहण समारोह के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन और झड़पें हुईं। उपद्रवियों ने एक वाहन में आग लगा दी और लगभग आधा दर्जन स्टोर क्षतिग्रस्त कर दिए। इस दौरान छह पुलिस अधिकारी घायल हो गए और 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
नोटबंदी के खिलाफ पार्टी के आंदोलन के तहत कई राज्यों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आरबीआई कार्यालयों के बाहर आरबीआई घेराव प्रदर्शन किया जिस दौरान अहमदाबाद में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे हिरासत में ले लिए गए जबकि नागपुर में पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कीरणभेरी बज गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने चुनावों की घोषणा करते हुए कहा है कि इन राज्यों में तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो चरण में चुनाव कराए जाएंगे। गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक ही चरण में सभी सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।