Advertisement

Search Result : "पुलिस उत्‍पीड़न"

अखिलेश के मंत्रियों ने पॉकेट मनी में उड़ाए 8.78 करोड़, शिवपाल ने नहीं ली मनी

अखिलेश के मंत्रियों ने पॉकेट मनी में उड़ाए 8.78 करोड़, शिवपाल ने नहीं ली मनी

उत्‍तर प्रदेश में मंत्रियों का कोई जवाब नहीं। यहां की अखिलेश सरकार के मंत्रियों ने पॉकेट मनी के नाम पर 8.78 करोड़ रुपए उड़ा दिए हैं। चार साल के दौरान इसमे से सबसे ज्यादा खर्च अरुण कुमार कोरी और आजम खां ने किया है। एक तरफ जहां दोनों ने पॉकेट मनी के नाम पर सरकार के 22.93 लाख और 22.86 लाख खर्च किए वहीं सपा अध्‍यक्ष मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई यानी अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव ने पॉकेट मनी के नाम पर एक पैसा नहीं लिया।
एमपी मेंं 'अच्‍छे दिन', रेप पर राजीनामा नहीं किया तो महिला की उंगलियां काट दी

एमपी मेंं 'अच्‍छे दिन', रेप पर राजीनामा नहीं किया तो महिला की उंगलियां काट दी

मध्‍य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर लुहरगुंवा गांव में बलात्कार के एक 45 वर्षीय आरोपी ने पीड़ित महिला के एक हाथ की उंगलियों को इसलिये काट डाला क्योंकि उस महिला ने बलात्कार के मामले में उससे राजीनामा करने से इनकार कर दिया।
ओडिशा: शव की हड्डियां तोड़कर ढोने के मामले में एएसआई निलंबित

ओडिशा: शव की हड्डियां तोड़कर ढोने के मामले में एएसआई निलंबित

ओडि़शा के बालेश्वर जिले में एक वृद्ध महिला के शव के साथ अमर्यादित व्यवहार कर अपने कर्तव्य का उचित निर्वहन नहीं करने के मामले में राजकीय रेल पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया।
मेवात बलात्कारः जांच के लिए पुलिस ने गठित की पांच टीमें

मेवात बलात्कारः जांच के लिए पुलिस ने गठित की पांच टीमें

राष्‍ट्रीय राजधानी से करीब 60 किलोमीटर दूर गुरुग्राम से सटे हरियाणा के सबसे पिछड़े जिले मेवात के तावडू क्षेत्र के गांव डींगरहेड़ी में बुधवार रात दरिंदों ने न केवल पूरे कुनबे को बंधक बनाया बल्कि दो लड़कियों के साथ गैंगरेप किया। बाद में उनके सामने ही उनके मामा-मामी की निर्मम हत्‍या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमें बना दी हैं।
दही हांडी पर न्याय

दही हांडी पर न्याय

दही हांडी उत्सव के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना के आधार पर मुंबई पुलिस ने कुछ उत्सव मंडलियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। लेकिन क्या इसे आदेश की अवमानना और भारतीय कानूनों के तहत अपराध के रूप में लिया जाएगा?
सर्वे : यूपी में सपा-भाजपा में टक्‍कर के आसार, बहुमत से सारे रहेंगे दूर

सर्वे : यूपी में सपा-भाजपा में टक्‍कर के आसार, बहुमत से सारे रहेंगे दूर

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव पर राजनीतिक रणनीति चरम पर है। प्रदेश में दलबदल के बीच चुनाव पर सटीक अनुमान लगाना एक कठिन कवायद है। 2017 में यूपी की सत्ता को जानने के लिए एक न्यूज चैनल द्वारा किए गए ओपिनियन पोल के परिणाम आश्‍चर्यजनक हैं। इस पोल में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक अगर अभी चुनाव हुए तो सपा को 403 सीटों में से 141 से 151 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 124 से 134 सीटें और बसपा 103-113 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस की हालत काफी खराब है। उसे 8 से 14 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।
यूपी में भाजपा-सपा व कांग्रेस के सिवाय किसी के भी हो सकते हैं ओवैसी

यूपी में भाजपा-सपा व कांग्रेस के सिवाय किसी के भी हो सकते हैं ओवैसी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में थोड़ी देर है लेकिन ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) गठबंधन के लिए सहयोगी दल की खोज में सक्रिय हो गई है। पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह यूपी में भाजपा, सपा और कांग्रेस के अलावा किसी भी दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।
पीएमओ के नाम से फोन कर झारखंड के मंत्री को किया परेशान, मामला दर्ज

पीएमओ के नाम से फोन कर झारखंड के मंत्री को किया परेशान, मामला दर्ज

फर्जी फोन कर आम लोगों को परेशान करने औऱ ठगने की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। लेकिन किसी मंत्री या अधिकारी को पीएमओ के नाम पर फोन कर हलकान करने की घटना संभवत: पहली बार हुई है। ताजा मामले में एक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली आए झारखंड के एक मंत्री को किसी ने पीएमओ के नाम पर फोन कर हलकान कर दिया। मंत्री ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
राखी बंधवाने शिवपाल के घर पहुंचे अखिलेश

राखी बंधवाने शिवपाल के घर पहुंचे अखिलेश

रक्षाबंधन पर उत्‍तर प्रदेश की सियासत के अनोखे रंग देखने को मिले। राजनैतिक अनबन के बीच मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव बंधन के इस पर्व में अपने चाचा और सरकार में मंत्री शिवपाल यादव के घर पहुंचे।
कांग्रेस की सामाजिक समरसता, यूपी के दलित-सवर्ण अब साथ चखेंगे भीम भोज

कांग्रेस की सामाजिक समरसता, यूपी के दलित-सवर्ण अब साथ चखेंगे भीम भोज

उत्‍तर प्रदेश में अपनी खोई पैैठ बढ़ाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है। अंबेडकर की विचारधारा को ध्‍यान में रखते हुए दलित समाज को अपने से जोड़ने के लिए पार्टी ने भीम ज्‍योति यात्रा का पिछले साल सफल आयोजन किया। अब वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्‍त को भीम भोज का आयोजन करेगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement