पांचवें और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के 438 रन के विशाल स्कोर के आगे भारतीय टीम ने घुटने टेके। घरेलू मैदान पर भारत की सबसे बड़ी हार।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल चेन्नई में होने वाला चौथा एकदिवसीय मैच कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए कई मोर्चों पर चुनौतीपूर्ण साबित होगा। अपने कॅरिअर के सबसे उलझन भरे दौर से गुजर रहे धोनी को तय करना होगा कि बल्लेबाजी क्रम क्या रखा जाए और किन गेंदबाजों के दम पर शृंखला के इस कठिन दौर से उबरा जाए क्योंकि ज्यादातर बल्लेबाज आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं और भारतीय गेंदबाजी की अपनी मुश्किलें हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में खराब फार्म से जूझ रहे सुरेश रैना का बचाव करते हुए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उसे बड़े शाट्स खेलने से पहले क्रीज पर खुद को थोड़ा समय देने की सलाह दी है।
हरफनमौला क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने लगभग 14 महीने के बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी की जबकि चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो मैचों के लिए 16 सदस्यीय टीम में और कोई बदलाव नहीं किया। वहीं चोटिल रविचंद्रन अश्विन को भी इस दौर में जगह मिली है, हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो एकदिवसीय मैच वह नहीं खेलेंगे।
रोहित शर्मा के शतक के बावजूद कानपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच रनों से हार दिया। पिछले 10 दिन में यह दूसरा मौका है जब रोहित के शतक के बावजूद भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 304 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जबाव में भारत निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन ही बना पाया। इस हार के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी और टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
आयकर विभाग ने नोकिया इंडिया को नया कर नोटिस जारी किया है। कर अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि फिनलैंड की यह कंपनी चाहती है कि ताजा कर मांग को भी भारत और फिनलैंड के बीच 2000 करोड़ रुपये के कर विवाद को सुलझाने के लिए चल रही बातचीत में शामिल कर लिया जाए।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में शृंखला का पहला ट्वेंटी-20 मैच हारने वाली भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने विश्व कीर्तिमान भी बनाए हैं। मसलन रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट में अपना पहला शतक जड़कर भारत की तरफ से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर करने का कीर्तिमान बनाया है। हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के हाथों सात विकेट से पराजित हो गई।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोच्चि का जलावतरण किया और कहा कि नौसेना ने अगले 15 साल के लिए स्वेदशी योजना का खाका तैयार किया है।
नेपाल में सात वर्षों की सियासी कशमकश के बाद तैयार एेतिहासिक संविधान लागू हो गया है। इसके साथ ही नेपाल एक हिंदू राजशाही से पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र में परिवर्तित हो गया। लेकिन इसका विरोध करते हुए मधेसी समूह कई जगह हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें एक व्यक्ति के मारे जाने और दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। स्थिति पर काबू पाने के लिए 14 जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है।
महेंद्र सिंह धोनी होंगे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे और टी20 टीम के कप्तान। चयनकर्ताओं ने एक बार फिर धोनी में भरोसा दिखाया है। वन डे टीम में पहली बार ऑलराउंडर गुरकीरत मान को मौका दिया गया है।