अपने उग्र विचारों के लिए पहचाने जाने वाले गायक अभिजीत भट्टाचार्य का ट्विटर अकाउंट एक बार फिर सस्पेंड कर दिया गया है। अभिजीत सोमवार को ही वापस ट्विटर पर आए थे, कि ट्विटर ने एक बार फिर से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया।
केरल की कोच्चि मेट्रो ने देश में एक सकारात्मक पहल करते हुए करीब 23 ट्रांसजेंडर कर्मचारी नियुक्त करने का फैसला लिया है। देश में पहली बार किसी सरकारी प्रतिष्ठान में ट्रांसजेंडरों को इस तरह नियुक्त किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की एक मंत्री के द्वारा किए गए एक बीयर बार के उद्घाटन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह एक बीयर बार का फीता काटते दिख रही हैं।
लगातार पांच बार एवरेस्ट पर फतह करने वाले पद्मश्री लवराज धर्मशक्तू एक बार फिर विश्व की सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। बीएसएफ में सहायक सेनानी के पद पर तैनात पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में ओएनजीसी का एवरेस्ट अभियान दल 27 मार्च को दिल्ली से रवाना हुआ था।
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए हैं। इससे पहले भी वे कई फिल्मों में गैंगस्टर का रोल निभा चुके हैं। रजनीकांत अब अपनी अगली फिल्म 'काला करिकालन' में एक बार फिर इसी रोल में नजर आएंगे। आज 'काला करिकालन' फिल्म का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है।
आइपीएल-10 के रोमांचक फाइनल मुकाबलेे में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स को एक रन से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा कर लिया है। आखिरी ओवर में मिचेल जॉनसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हारा हुआ मैैैच मुंबई की झोली में डाल दिया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अब सपा सरकार बनेगी तो हम चांद पर लोहिया आवास देंगे। यह बात उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कही।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर एक बार फिर से अपने अनोखे किरदार में नजर आने वाले हैं। लेकिन इस बार वे दोनों मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ में अकबर और एंथनी की तरह भाई का किरदार नहीं बल्कि बेटे और पिता की भूमिका में नजर आएंगे।