Advertisement

तेजस्वी बोले, बिहार में राजद को मिले सरकार बनाने का मौका

कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रण देने के बाद दूसरे राज्यों...
तेजस्वी बोले, बिहार में राजद को मिले सरकार बनाने का मौका

कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रण देने के बाद दूसरे राज्यों से भी इस तरह की बात उठने लगी है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि वह शुक्रवार को राज्यपाल सतपाल मलिक से मुलाकात करेंगे। इस दौराव वह राज्यपाल से आग्रह करेंगे कि वह कर्नाटक की तरह उनकी पार्टी को भी राज्य में सरकार बनाने का आमंत्रण दे।

उऩ्होंने कहा कि हम राज्यपाल महोदय से मांग करते हैं कि वह वर्तमान बिहार सरकार को भंग कर कर्नाटक की तर्ज पर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी राजद को सरकार बनाने का मौका दें। तेजस्वी ने कहा कि मैं भाजपा के तर्क पर यह दावा ठोंक रहा हूं।


राजद नेता कहा कि उनकी पार्टी के विधायक शुक्रवार की दोपहर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में इसी दिन पटना में राजद का एक दिवसीय धरना भी होगा।

तेजस्वी ने सवाल किया कि भाजपा कर्नाटक में बहुमत कैसे साबित करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष के पास सिर्फ एक ही फॉर्मूला है। इस फॉर्मूले के अनुसार वह दूसरी पार्टियों के विधायकों की खरीद-फरोख्त करेंगे या उनके पीछे सीबीआइ और ईडी जैसी जांच एजेंसियों को लगा देंगे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की तानाशाही है।

राजद नेता ने कहा कि अगर हम आज एकजुट नहीं हुए ऐसी घटनाएं होती रहेगी। पहले बिहार में हुआ, आज कर्नाटक में हुआ और आगे मध्य प्रदेश और राजस्थान में होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement