Advertisement

उन्नाव में मृतका के परिवार से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा- यूपी में कानून व्यवस्था खोखली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन्नाव पहुंच गई हैं। उन्होंने मृतका के परिवार से मुलाकात...
उन्नाव में मृतका के परिवार से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा- यूपी में कानून व्यवस्था खोखली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन्नाव पहुंच गई हैं। उन्होंने मृतका के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि परिवार को एक साल से प्रताड़ित किया जा रहा है। मैंने आरोपियों के भाजपा से संबंध के बारे में सुना है। यही वजह है कि उन्हें बचाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के मन में डर नहीं रह गया है। बता दें कि कांग्रेस महासचिव दो दिन के लिए लखनऊ आई थीं, लेकिन उन्होंने आज के अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए और उन्नाव आ गईं। 

प्रियंका की परिवार से मुलाकात के बाद क्या बोलीं मृतका की भाभी

परिवार से प्रियंका गांधी की मुलाकात के बाद उन्नाव रेप पीड़िता की भाभी ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वह हमारे साथ न्याय के लिए लड़ेंगी। हमारी एकमात्र मांग यह है कि दोषियों को मृत्युदंड दिया जाए, तभी उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला भी बोला। उन्होंने कई तीखे सवाल किए हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। उन्होंने आगे लिखा कि यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।'

जिस अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई?

प्रियंका ने कहा कि उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका एफआईआर दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? उप्र में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?

पीड़िता ने सफदरजंग अस्पताल में ली आखिरी सांस

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार की रात 11.40 बजे सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 44 घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ने वाली पीड़िता अपने आखिरी समय में भी आरोपियों को सजा दिलाने की ही बात करती रही।

लखनऊ से एयरलिफ्ट करके सफदरजंग अस्पताल लाया गया था

बता दें कि पीड़िता को गुरुवार देर रात लखनऊ के सिविल अस्पताल से एयरलिफ्ट करके सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता ने इलाज के दौरान अपने भाई से  आखिरी बार कहा था कि जिन्होंने मेरी ऐसी हालत की है, उन्हें छोड़ना मत। साथ ही उसने यह भी कहा था कि अभी वह मरना नहीं चाहती है।

90 फीसदी जल गई थी पीड़िता

गौरतलब है कि उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी। यहां तक ‌कि उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad